22,214 किसानों के खाते में सात करोड़ 77 लाख 49 हजार की राशि भेजी गई

बांका:चांदन प्रखंड के 17 पंचायतों को मिलने वाली सुखाड़ राशि का वितरण लगातार किया जा रहा है। इस संबंध में बीडीओ राकेश कुमार ने बताया की शुक्रवार तक  33,735 लाभुकों की सूची पोर्टल पर अपलोड कर लिया गया है। जिसमे से 22,214 किसानों के बीच कुल राशि सात करोड़ 77 लाख 49 हजार रुपये का वितरण भी कर दिया गया है। शेष लाभुकों का राशि भेजना जारी है जो छठ पूजा के पूर्व ही भेज दी जाएगी। वही कुछ पंचायतों से यह बात भी सामने आ रही है। सुखाड़ राहत की राशि सबसे पहले वैसे परिवार को दी गयी है जो मुखिया का समर्थक परिवार माना जाता है। इतना ही नही एक परिवार में एक से अधिक लोगो के खाते में यह राशि भेजी गई है। जबकि मुखिया के विरोधी माने जाने वाले लोगो को आज भी राशि पाने का इंतजार है।कुछ वार्ड में सभी को जबकि कुछ वार्ड में कुछ ही लोगो के खाते में राशि आयी है। इस संबंध में पूछने पर बीडीओ राकेश कुमार ने बताया कि भेदभाव की कोई बात नहीं है। जिसका आवेदन पहले जमा किया गया है। और जांच पूरी कर ली गई है वैसे लोगों के खाते में राशि भेज दी गई है। शेष आवेदन की जांच करते हुए राशि भेजने का काम जारी है।

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post