मुखिया पर मनमानी का आरोप

बांका:चांदन प्रखंड के दक्षिणी वारने पंचायत के उपमुखिया सहित आधे दर्जन वार्ड सदस्यों ने मुखिया तुलसी रजक पर मनमानी करने बिना कार्यकारिणी के बैठक के मनमाने ढंग से योजना चयन कर काम कराने का आरोप लगाते हुए जिलाधिकारी सहित पंचायत राज पदाधिकारी को अलग अलग आवेदन देकर जांच की मांग किया है।
उस पंचायत के उपमुखिया सुजीत रमाणी के साथ वार्ड सदस्य और करीब दो दर्जन ग्रामीणों का मुखिया पर आरोप है कि मुखिया तुलसी रजक द्वारा चुनाव के बाद एक मात्र बैठक सात मार्च 22 को हुआ है जिसमे कोई भी प्रस्ताव पास नही किया गया है।सादे कागज पर सभी का हस्ताक्षर करा लिया गया है। उसी पर योजना चढ़ा कर काम मनमाने ढंग से कराया जा रहा है।मिट्टी का सारा काम जेसीबी मशीन होता है। और मजदूरों का भुगतान भी कागज पर किया जाता है।इतना ही नही जब कोई भी वार्ड सदस्य अपने क्षेत्र की किसी योजना की जानकारी मांगी जाती है तो उसे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी जाती है। आवेदन में कई योजना की सूचना देकर उसकी जांच कराने की मांग किया भी किया गया है। इस संबंध में मुखिया तुलसी रजक का कहना है कि सारा काम नियमानुसार कराया जाता है। कुछ वार्ड सदस्य अपनी इच्छानुसार काम कराना चाहता है। जो नही हो रहा है इसी कारण यह गलत आरोप लगाया जा रहा है।इतना ही नही योजना चयन के लिए अगली बैठक 14 अक्टूबर को होनी है।इसकी लिखित जानकारी सभी वार्ड सदस्य एंव अन्य को दे दिया गया है।

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post