मनोकामना पूरी होने पर कर रही है व्रत,कल खरना



बांका:नहाय खाय और कद्दू भात के साथ चार दिनों तक चलने वाला छठ पर्व की धूमधाम से शुरुआत हो गयी। इस पर्व पर सभी घाटों की साफ सफाई के साथ व्रती के घरो गलियों की सफाई औऱ रोशनी की व्यवस्था की जा रही है। कल शाम खरना प्रसाद का वितरण होना है। जबकि रविवार को संध्या अर्घ औऱ सोमवार को उगते हुए सूर्य को अर्घ देने के बाद इस पर्व का समापन हो जाएगा। इस पर्व को नेम निष्ठा और पवित्रता का पर्व माना जाता है। कुछ व्रती अपनी मनोकामना पूरा होने पर यह व्रत करती है। जबकि कुछ अपनी मनोकामना लेकर व्रत करती है। पंडित रामाकांत झा औऱ पंडित वीरेंद्र पांडेय का कहना है कि छठ पर्व पर कोई ऐसा व्रती नही मिलेगा जिसकी मनोकामना पूरी नही होती है। इस व्रत में सिर्फ व्रती नही बल्कि व्रती का पूरा परिवार और समाज भी प्रभावित होता है।इस संबंध में चांदन मुख्यालय निवासी रूपा देवी का कहना है कि मेरे परिवार में आज हर तरह की खुशी आ गयी है।छठी मईया हमलोगों  की हर मनोकामना पूरी कर चुकी है। फिर भी परिवार और समाज के लोग सुखी सम्पन्न रहे। इसी को लेकर पहली बार छठ व्रत कर रही हूं। वही वार्ड सात की कल्पना देवी मानती है कि अपने परिवार की सुख समृद्धि और समाज को निरोग रखने के लिए छठ व्रत कर रही हूं, ऐसी मान्यता है कि छठ व्रत करने से हर प्रकार की मनोकामना पूरी होती हैं ।वही निर्मला सिन्हा का मानना है कि हम अपने परिवार में पूरी तरह सुखी संपन्न है,यह सम्पन्नता बराबर बना रहे और किसी पर कोई विघ्न नहीं आए इसलिए छठ व्रत लगातार कई वर्षों से कर रहे हैं।

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post