बांका: चांदन प्रखंड मुख्यालय स्थित उच्च विद्यालय परिसर में लगे बिजली ट्रांसफार्मर की चपेट में आने से एक बंदर की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। जबकि उसी ट्रांसफार्मर से झूल रहे बंदर को बचाने गये दुसरा बंदर गंभीर रूप से जख्मी हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही मौक़े पर पहुंचे बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने इसकी तत्काल सुचना बिजली विभाग को देते हुए विद्युत् विच्छेद कराया और रेस्क्यू के लिए वन विभाग की टीम एवं बिजली विभाग की टीम को बुलाया ।बजरंग दल के कार्यकर्ताओं के सहयोग से वन कर्मी और मानव दल के सदस्यों ने दोनों बंदर को ट्रांसफार्मर से नीचे उतारा गया। हालांकि विद्युत् विच्छेद कराने के पूर्व ही एक बंदर की मौत हो चुकी थी । जबकि दुसरे जख्मी बंदर को वन कर्मियों ने पशु अस्पताल उपचार कराते हुए छोड़ दिया।साथी बंदर की मौत के बाद एक दर्जन से भी ज्यादा बंदर काफी देर तक मृत बंदर के पास बैठे रहे । इस दृश्य को देखने के लिए काफी संख्या में लोगों की भीड़ वहां घंटों जमी रही । बजरंग दल के जिला अध्यक्ष गौरव राउत ,संजीव राय,शंकर दास,अविनाश यादव,संतोष वर्णवाल सहित दर्जनों लोगों ने मृत बंदर का विधिवत अंतिम संस्कार चांदन नदी घाट में कर दिया।

