दिव्यांशु राठौर की रिपोर्ट
शंभुगंज (बांका) : थाना क्षेत्र के प्रतापपुर गांव के एक कपड़ा व्यवसायी दीपक मालाकार के अचानक लापता की खबर से गांव में सनसनी फैल गई है।रविवार को दीपक मालाकार के पिता अशोक मालाकार सहित अन्य स्वजनों ने अपहरण की शिकायत दर्ज कराया है। अशोक मालाकार ने बताया कि 30 वर्षीय पुत्र दीपक मालाकार की शादी हो चुकी है , और तीन संतान भी है। दीपक पिछले पांच - छह वर्षों से कपड़े का व्यवसाय करता है। बताया कि शनिवार की शाम व्यवसाय के सिलसिले में बाजार गया था।जब देर रात तक भी वापस घर नहीं आया तो चिंता बढ़ने लगी।अगले दिन भी सभी रिश्तेदारी से लेकर अन्य जगहों पर खोजबीन किए , लेकिन कुछ पता नहीं चला।अंत में शिकायत लेकर थाना पहुंचे हैं। थानाध्यक्ष पंकज कुमार राउत ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है।
