पोखर में डूबने से युवक की मौत परिजनों में मचा कोहराम

दिव्यांशु राठौर की रिपोर्ट


शंभुगंज (बांका):शंभुगंज थाना क्षेत्र के चुटिया बहियार स्थित जुमन पोखर से युवक का शव बरामद हुआ है। जिसकी शिनाखत श्यामपुर डाका गांव के गाजो शर्मा के 21 वर्षीय पूत्र परोल शर्मा उर्फ छोटु कुमार के रूप में हुई है। वही सुचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमाटम के लिए बांका भेज दिया है। जानकारी के अनुसार परोल शर्मा उर्फ छोटू कुमार पिछले तीन दिनो से लापता था। जिसकी परिजन खोज बीन कर रहे थे। किन्तु कोई सुराग पता नही मिल रहा था। जहां मंगलवार को इसकी शिकायत करने के लिए परिजन  थाना आने की तैयारी कर रहे थे। इसी बीच चुटिया बहियार में जुमन पोखर में एक युवक की शव रहने की जानकारी मिली। जिसके बाद पोखर पर ग्रामीणो की भीड़ लग गई। किसी ग्रामीणों ने घटना की सुचना पुलिस को दिया। सुचना पर थानाध्यक्ष पंकज कुमार राउत, अनि इन्द्रदेव राय पुलिस बल जवानों के साथ घटना स्थल पर पहुंचे। और तालाब से शव को बाहर निकाला। पीड़ित परिजनों ने बताया कि चार पूत्र में से दुसरे नंम्बर का पूत्र परोल शर्मा उर्फ छोटु कुमार है। जो तीन दिनो से लापता था। आशंका व्यक्त की जा रही है कि शौचालय करने के लिए बहियार गए थे। जहां जुम्मन पोखर में डुब गया। इस घटना के बाद उसके मां मीरा देवी व पिता गाजो शर्मा का रो रोकर बुरा हाल है। इधर पुलिस ने  मृतक के पिता गाजो शर्मा के ब्यान पर युडी केश दर्ज कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमाटम के लिए बांका भेज दिया है।


Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post