पंकज सिंह की रिपोर्ट
संग्रामपुर (मुंगेर) समकालीन गस्ती क्रम में संग्रामपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली । सोमवार देर संध्या गस्ती के दौरान एसआई अबुल कलाम के द्वारा सरकटिया गांव के पास एक मोटरसाइकिल सवार को आता देख रोकने को कहा, लेकिन मोटरसाइकिल सवार रोकते ही पुलिस को चकमा देकर भागने में सफल रहा । पुलिस मोटरसाइकिल अपने कब्जे में लेकर जांच किया तो पाया की बोरी के अंदर 75 लीटर एवं डिक्की में 15 लीटर महुआ देसी शराब पाया कुल मिलाकर 90 लीटर शराब एवं बाइक को थाना लाया गया । इस संबंध में थाना अध्यक्ष रंजन कुमार ने बताया कि अवैध शराब के निर्माण सेवन एवं परिवहन को लेकर छापेमारी अभियान निरंतर जारी रहेगा । श्री कुमार ने बताया कि मोटरसाइकिल मालिक की जांच की जा रही है । उनके ऊपर मध निषेध कानून के तहत प्राथमिकी दर्ज कर कार्यवाही की जाएगी , मालूम हो कि जंगली इलाका होने के कारण सरकटिया गांव के रास्ते झारखंड से देसी एवं विदेशी शराब लाया जाता है जंगली रास्ता होने के कारण कारोबारी इस रास्ते को प्रशस्त मार्ग मानते हैं इसके पहले भी कई बार कारोबारी पुलिस के हत्थे पकड़े गए हैं