दिव्यांशु राठौर की रिपोर्ट
शंभूगंज (बांका):प्रखंड क्षेत्र में धार्मिक पर्यटन स्थल व तांत्रिक शक्ति सिद्धि पीठ के नाम से प्रसिद्ध तिलडीहा में पाठा की बलि चढ़ाने की तैयारी शुरू कर दिया है। इसको लेकर प्रशासनिक तैयारी भी की जा रही है। तिलडीहा दुर्गा मंदिर में दशहरा में पाठा की बलि का आयोजन होने के बाद मेंढ़ वापसी के दिन पाठा बलि का आयोजन नही हो सका था। जिसको लेकर श्रद्धालु लगातार पाठा बलि को लेकर मंदिर के मेंढ़पति पर दबाब बना रहे थे। मंदिर के मेंढ़पति व न्यास समिति ने बैठक कर पाठा बलि को लेकर जिला प्रशासन से आदेश मांगा। जहां जिला प्रशासन ने पाठा बलि को लेकर पांच नवंबर की तिथि निर्धारित कर आदेश दिया है। जिसके बाद तिलडीहा दुर्गा मंदिर में पाठा बलि आयोजन को लेकर प्रशासनिक तैयारी शुरू हो गई है। मेंढ़पति परिवार के सदस्यो ने बताया कि तिलडीहा दुर्गा मंदिर में श्रद्धालुओं को कतारबद्ध कराकर पाठा की बलि चढ़ाई जाएगी। वही तिलडीहा दुर्गा मंदिर में पाठा की बलि चढ़ाने के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को कोई परेशानी ना हो इसको लेकर न्यास समिति व प्रखंड प्रशासन पुरी तरह से तैयारी में जुट गई है। बुधवार को शंभूगंज सीओ अशोक कुमार सिंह तिलडीहा दुर्गा मंदिर पहुंचे और पाठा बलि के आयोजन को लेकर न्यास समिति व मेंढ़पति परिवार को कई आवश्यक दिशा निर्देश दिया। बता दे कि दशहरा में समय के आभाव के कारण करीब पांच हजार पाठा की बलि नही चढ़ाई जा सकी थी। जो लगातार पाठा बलि को लेकर इंतजार कर रहे थे। प्रति पाठा एक सौ रूपया की दर से संकल्प शुल्क रसीद कटाना अनिवार्य है।
