No title

रजौन, बांका : प्रखंड मुख्यालय स्थित ई-किसान भवन परिसर में 2 नवंबर दिन बुधवार को रबी अभियान- 2022  के तहत प्रखंड स्तरीय रबी कर्मशाला सह प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण कार्यशाला का उद्घाटन दीप प्रज्वलित करते हुए प्रखंड प्रमुख रूबी कुमारी एवं जिला कृषि पदाधिकारी विष्णु देव रंजन ने किया। रबी महा अभियान 2022 के शुभ अवसर पर जिला कृषि पदाधिकारी विष्णु देव रंजन ने किसानों को उन्नत खेती कर क्वालिटी के साथ उपज को बढ़ाते हुए अनाज की बिक्री एवं आमदनी बढ़ाने की तकनीकी जानकारी दें। रबी महा अभियान सह प्रशिक्षण कार्यशाला को संबोधित करते हुए जिला कृषि पदाधिकारी ने कहा कि सरकार जब हर तरह की किसानों को सहयोग करने के लिए तैयार है अगर है तो इस स्थिति में किसानों का खेत कभी भी खाली नहीं रहना चाहिए। उन्होंने कहा किसान खुशहाल रहने पर ही देश खुशहाल रह सकता है। किसान क्वालिटी के साथ उपज को बढ़ावा देने की स्थिति में किसानों का तैयार खरीफ और रबी फसल जब विदेश तक जाएगा, तो किसानों को लाभकारी मूल्य मिलते रहेगा। इस बीच कई गांव के किसानों ने 2021 में ही श्री विधि, जीरो टिलेज, तरफा का अनुदानित दर पर लिए गए बीज का अनुदान राशि करीब 2 वर्ष बीत जाने के बाद भी नहीं मिलने की शिकायत कृषि विभाग के अधिकारियों से की। प्रखंड स्तरीय रबी कर्मशाला सह प्रशिक्षण कार्यक्रम के उपरांत जिला कृषि पदाधिकारी विष्णुदेव रंजन ने अनुदानित दर पर मिलने वाले चना मसूर आदि बीज का वितरण की भी शुभारंभ बीज काउंटर केंद्र से किसानों के हाथों में बीज उपलब्ध कराते हुए कर दिया गया है। बीज वितरण उपलब्ध कराने के क्रम में बीज विक्रेता विदुर चौधरी एवं प्रखंड कृषि पदाधिकारी राजेश कुमार मुख्य रूप से उपस्थित थे। रबी कर्मशाला सह प्रशिक्षण के क्रम में प्रमुख रूबी कुमारी ने भी किसानों की समस्या को गंभीरता से लेते हुए जिला कृषि पदाधिकारी विष्णु देव रंजन को पूर्ण पारदर्शिता के साथ किसानों के हित में अनुदानित दर पर मिलने वाले बीज खाद आदि उपलब्ध कराने के लिए कहा है। इस मौके पर उप प्रमुख गुड्डू राजा, प्रखंड कृषि आत्मा अध्यक्ष नरोत्तम मिश्रा, पूर्व प्रखंड कृषि आत्मा अध्यक्ष विद्याधर सिंह, पशु वैज्ञानिक डॉ. धर्मेंद्र कुमार, परियोजना निदेशक विपुल विप्लव, प्रखंड कृषि उद्यान पदाधिकारी पंकज कुमार, प्रखंड कृषि पदाधिकारी राजेश कुमार ने किसानों को संबोधित करते हुए श्री विधि एवं उन्नत तकनीकी से कम लागत, कम खर्च, कम पानी में अधिक उपज करने से संबंधित तकनीकी जानकारी दिए। इस मौके पर प्रखंड कृषि समन्वयक संजय कुमार निराला, संजय कुमार सिंह, प्रवीण कुमार पांडेय, शशि भूषण कुमार, रंजीत कुमार सिंह,एटीएम रंजन कुमार, मिथिलेश कुमार उजाला, किसान सलाहकार शालिनी, श्याम सुंदर कुमार, शशि भूषण पांडेय, विपिन शर्मा, प्रिया, प्रवीण कुमार सिंह, रविकांत राहुल सहित सभी किसान सलाहकार के अलावे किसान श्याम फुल यादव, बिंदेश्वरी यादव, मीना देवी, रीना कुमारी, नीतू कुमारी, सरिता कुमारी, प्रकाश राम, नित्यानंद साह, नवल किशोर मंडल, प्रफुल्ल चंद्र राव, रीता देवी, सुनील कुमार सहित प्रखंड के सभी पंचायतों से सैकड़ों किसान उपस्थित थे। प्रखंड कृषि कोऑर्डिनेटर संजय कुमार निराला ने बताया कि गुरुवार 3 नवंबर से किसानों को अनुदानित दर पर रबी फसल बुवाई के लिए बीज, कीटनाशक आदि का वितरण प्रारंभ हो जाएगा। प्रखंड कृषि समन्वयक ने बताया 16 केजी चना का बीज का पैकेट 320 रुपए एवं मशहूर 8 केजी बीज का पैकेट 236 में दिया जाएगा। बीज प्राप्त करने के लिए किसानों को  रजिस्ट्रेशन के साथ-साथ ओटीपी मिलने के बाद ही अनुदानित दर पर बीज वितरण सुलभ कराया जाएगा। इसके लिए जिला एवं प्रखंड कृषि पदाधिकारी ने सभी प्रखंड कृषि कोऑर्डिनेटर किसान सलाहकारों को अपने अपने क्षेत्राधिकार में पड़ने वाले वाले पंचायतों के गांव टोले के किसानों को जागरूक करते हुए अनुदानित दर पर मिलने वाले बीज आदि प्राप्त करने के लिए अधिक से अधिक रजिस्ट्रेशन कराने के लिए कहा गया है। जिला कृषि पदाधिकारी ने किसानों को क्वालिटी के साथ उपज बढ़ाने के लिए अधिक से अधिक अपने खेतों की मिट्टी जांच प्रयोगशाला में कराने के लिए कहा गया है। इसके लिए प्रखंड के कई गांव के किसानों ने मिट्टी जांच कराने की मांग प्रयोगशाला से कराने की है।
रिपोर्ट:केआर राव

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post