रजौन, बांका: प्रधानमंत्री पोषण योजना के जिला प्रोग्राम पदाधिकारी सह माध्यमिक शिक्षा डीपीओ मणिकांत गुप्ता एवं प्रधानमंत्री पोषण योजना जिला कार्यक्रम प्रबंधक उदय कांत झा ने बुधवार 2 नवंबर को रजौन प्रखंड के प्रारंभिक एवं माध्यमिक विद्यालयों का निरीक्षण किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पीएम पीवाय डीपीओ मणिकांत गुप्ता एवं पीएम पीवाय जिला कार्यक्रम प्रबंधक उदय कांत झा ने कन्या मध्य विद्यालय रजौन, प्राथमिक सह मध्य विद्यालय रूपसा, प्रोन्नत मध्य विद्यालय पुनसिया बाजार एवं उत्क्रमित उच्च विद्यालय मझगांय का निरीक्षण किया है। निरीक्षण के क्रम में सभी स्थानों पर प्रधानमंत्री पोषण योजना अंतर्गत चलने वाले मध्यान भोजन साफ सुथरा सुपाच्य वातावरण में रसोईया को भोजन तैयार करते हुए एवं पंक्तिबद्ध तरीके से बच्चों को भोजन खिलाते हुए देखे गए। वैसे दीपावली काली पूजा छठ महापर्व के बाद विद्यालय खुलने को लेकर विद्यालयों में बच्चों की अपेक्षित संख्या नहीं थी। निरीक्षण के क्रम में उत्क्रमित उच्च विद्यालय मझगांय में स्मार्ट क्लास बंद पाए जाने की स्थिति में विद्यालय प्रभारी प्रधानाध्यापकों से लेकर स्मार्ट क्लास इंचार्ज आदि से स्पष्टीकरण पूछे जाने की बात कही है। निरीक्षण के क्रम में कन्या मध्य विद्यालय रजौन में प्रधानाध्यापक अरुण कुमार सिंह, श्यामसुंदर ठाकुर सहित 10 शिक्षकों में से एक शिक्षक सीएल पर एवं एक शिक्षक प्रखंड निर्वाचन कार्यालय में प्रतिनियोजन पर पाया गया है। बच्चों की अपेक्षित संख्या नहीं पाए जाने की स्थिति में डीपीओ पीएम पीवाय मणिकांत गुप्ता एवं जिला कार्यक्रम प्रबंधक उदय कांत झा ने विद्यालय प्रधानाध्यापक अरुण कुमार सिंह सहित विद्यालय के शिक्षकों को बच्चों की संख्या बढ़ाने की हिदायत दी। डीपीओ पीएम पीवाय मध्याह्न भोजन योजना सह माध्यमिक शिक्षा डीपीओ ने कन्या मध्य विद्यालय रजौन के अष्टम कक्षा एक शिक्षक की भूमिका में विद्यालय के बच्चों से भिन्न का जोड़ पूछा गया। जिसे विद्यालय के बच्चों ने ब्लैक बोर्ड पर बेहिचक जवाब दिया। जिस पर डीपीओ ने विद्यालय के शिक्षकों एवं बच्चों को धन्यवाद देते हुए उज्जवल भविष्य की मंगल कामना की। रजौन प्रखंड के विद्यालयों का निरीक्षण किए जाने की खबर मिलते ही प्रारंभिक एवं माध्यमिक विद्यालय के शिक्षकों के ग्रुप में ग्रुप मैसेज भेज कर एलइड मोड में रहने के लिए विद्यालय के शिक्षकों सतर्क एवं सावधान रहने के लिए सूचना प्रेषित कर दिया जा रहा था।
रिपोर्ट:केआर राव