रवि महोत्सव सह कार्यशाला का आयोजन

बांका: कृषि प्रौद्योगिकी प्राधिकरण आत्मा बांका के सौजन्य से चांदन प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित ई किसान भवन में शनिवार को प्रखंड स्तरीय रवि कार्यशाला प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस कार्यक्रम का उद्घाटन अनुमंडल कृषि पदाधिकारी दीपक कुमार उपप्रमुख  दिनेश सिंह,बीडीओ राकेश कुमार,सीओ प्रशांत शांडिल्य, मोहसिना प्रवीण ने संयुक्त रूप से दीप जला कर किया।  जबकि संचालन बीडीओ राकेश कुमार द्वारा किया गया। बीडीओ राकेश कुमार ने कहा कि भारत कृषि प्रधान देश है।इसलिए अब किसानों को देश को मजबूत औऱ आर्थिक रूप से बेहतर बनाने के लिए पुराने कृषि तकनीक से हट कर नई तकनीक अपना कर खेती करनी होगी। कार्यक्रम के दौरान सैकड़ों की संख्या में उपस्थित किसानों को आधुनिक एवं वैज्ञानिक तरीके से खेती करने की अपील की गई। ताकि कम खर्च पर अधिक पैदावार की प्राप्ति हो सके। रवि महाअभियान 2022 के तहत आयोजित कार्यक्रम में कृषि विज्ञान केंद्र बांका से पहुंचे मोहसिना प्रवीण एंव बीईओ रामयश मंडल ने भी कई अहम जानकारियां दिया। कृषि कार्यशाला सह प्रशिक्षण शिविर में कृषि की उन्नत और आधुनिक तकनीक को अपनाकर कैसे कम लागत में अधिक उत्पादन प्राप्त किया जा सके इस विषय पर विस्तृत जानकारी दी गई। रामयश मंडल ने कृषि विभाग में रवि मौसम में उपलब्ध योजनाओं के बारे में जानकारी दी। कम लागत में अधिक उपज प्राप्त करने के लिए समय से बुवाई, बीजोपचार, मिट्टी जांच, पंक्ति में बुवाई, जीरो टिलेज मशीन से खेती, सूक्ष्म सिंचाई का प्रयोग, मल्चिंग विधि से खेती को आवश्यक बताया। इस अवसर परमौके पर बासुकीनाथ दुबे प्रखंड किसान सलाहकार समिति, बीटीएम निलेश कुमार,किसान सलाहकार पुष्पा कल्याणी,रंजन कुमार,बालकृष्ण यादव,सुरेश यादव,शंभू यादव,चंदन पंडित आदि किसान सलाहकार मौजूद थे।


Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post