अंतरजातीय विवाह करने पर परिजनों ने किया मारपीट थाना में शिकायत दर्ज

दिव्यांशु राठौर की रिपोर्ट

शंभूगंज (बांका): शंभूगंज थाना क्षेत्र के पकड़िया गांव के युवक को अंतरजातीय विवाह करना महंगा पड़ रहा है। स्थिति यह है कि दम्पत्ति को उसके ही घर के सदस्य के द्वारा तरह तरह से प्रताड़ित कर रहे है। जब प्रताड़ना का दम्पति ने विरोध किया तो परिवार के सदस्यो ने घर में घुसकर गाली गलौज करते हुए मार पीट किया। जिससे दम्पति संतोष कुमार सिंह व उसकी पत्नी मामूली रूप से जख्मी हो गई। संतोष कुमार सिंह पिता स्व उरेन्द्र नारायण सिंह ने अमरपुर थाना क्षेत्र के चोरवय शाहपुर गांव के युवती रूबी कुमारी से प्रेम प्रसंग में दो वर्ष पूर्व ही घर से भागकर शादी कर लिया। शादी के बाद दो संतान हुई। जिसके बाद युवक  पत्नी व बच्चे को लेकर अपना घर पकरिया पहुंचे। जिसके बाद उसके घर व परिवार के सदस्य प्रताड़ित करने लगे। जब लगातार किए जा रहे प्रताड़ित से तंग होकर  विरोध किया तो उसके ही बड़े भाई श्रवण कुमार सहित परिवार के कई सदस्यो ने घर में घुसकर गाली गलौज कर मार पीट करना शुरू कर दिया। जिससे दम्पति मामूली रूप से जख्मी हो गई। इस घटना के बाद पीड़ित दम्पति पहले तो ग्राम कचहरी के सरपंच के यहां पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई। जब सरपंच ने विवाद को सुलझाने में हाथ खड़े कर दिया तो पीड़ित दम्पति रविवार की सुबह में शंभूगंज थाना पहुंचकर पुलिस से शिकायत करते हुए न्याय की गुहार लगाई है। इस घटना के बाद पुलिस ने बताया कि मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।


Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post