![]() |
| रमन गुप्ता -फाईल फोटो |
बेतिया: जन सुराज के जिला अधिवेशन में खुले मंच से हिन्दू देवताओं के ख़िलाफ़ बयान से विहिप बजरंग दल में रोष है ।
जिला मन्त्री रमण गुप्ता ने इसपर कड़ी आपत्ति जताई है और प्रशांत किशोर से सीधे सवाल किया है कि वो किस प्रकार की राजनीति करना चाहते हैं । क्या वो देवी - देवताओं का उपहास उड़ाकर अपनी राजनीति शुरू करना चाहते हैं ? क्या वो जाती आधारित बातें और डिवाइड एंड रूल की पॉलिसी अपनाकर राजनीति शुरू करना चाहते हैं ! रमण गुप्ता ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि अपने लोगों को समझाएं । अगर इस प्रकार की राजनीति होगी तो विहिप-बजरंग दल इसका कड़ा विरोध करेगा और चम्पारण की पावन भूमि पर इस प्रकार का कृत्य बर्दाश्त नहीं करेगा ।
(रमन गुप्ता द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार)
