ट्रक चालक को लूट के प्रयास में गोली मार कर जख्मी कर दिया गया।

बांका: शनिवार रात करीब एक बजे अज्ञात अपराधियों द्वारा लूट की घटना को अंजाम देने की नियत से भागलपुर हंसडीहा मुख्य मार्ग पर एक ट्रक ड्राइवर को गोली मार दी। बताया जाता है। कि ट्रक ड्राइवर पुंनसिया की ओर से सामान उतार कर बौसी की ओर जा रहा था ,इसी दौरान खडहारा गांव के समीप बने उछाल पर गाडी का स्पीट कम होते ही दो हथियार से लेश अपराधी गाडी के दोनो ओर गेट पर चढ गए और हथियार से ट्रक के खिडकी का सीधा फोड दिया और चालक से पैसे की मांग करने लगे। लेकिन चालक उससे ट्रक से नीचे उतरने को कहने लगा और गाडी की स्पीड बढा दिया। यह देख उक्त अपराधियों ने उस चालक को गोली मार दिया ,और ट्रक से कूदकर भाग गया।,इधर चालक को गोली लगने के बाद ट्रक चालक ने हिम्मत दिखाते हुए ट्रक को नियंत्रित करते हुए बाराहाट तक ले आया। जहां से उसने इसकी सूचना पुलिस को दिया। सूचना मिलते ही  पुलिस ने वहां पहुंच कर चालक को गंभीर अवस्था में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बाराहाट पहुंचाया, जहां मौजूद चिकित्सकों ने इसका प्राथमिक उपचार किया इसके बाद चिकित्सकों ने इसके गंभीर स्थित को देखते हुए समुचित इलाज के लिए भागलपुर रेफर कर दिया ।

जहां चालक का इलाज चल रहा है ,सूत्रों के अनुसार चालक के बाएं हाथ में गोली फंस गई है। फिलहाल चालक की स्थिति गंभीर बताई जा रही है इधर घटना के बाद पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है जख्मी चालक  विशंभर चक  के रहने वाला बताया जा रहा है जबकि ट्रक बौसी के शशि भगत का है।

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post