संबल योजना को लेकर बैठक

बांका: मुख्यमंत्री संबल योजना को शत प्रतिशत धरातल पर सही रूप में लाने के लिए चांदन प्रखंड आईटी भवन में बीडीओ राकेश कुमार औऱ सीओ प्रशांत शांडिल्य की उपस्थिति में विकास मित्र और आवास सहायक की एक संयुक्त बैठक आयोजित मंगलवार को आयोजित किया गया। जिसमें मुख्य रूप से प्रखंड के वैसे दिव्यांग, जिनका दिव्यांगता 60 प्रतिशत या उससे अधिक है। औऱ वह घर से दूर जाकर कहीं काम या शिक्षा पाने के लिए, जाता हैं। उनको उपरोक्त योजना का लाभ मिलेगा, इसके लिए सभी विकास मित्र को निर्देशित किया गया है कि तीन दिसम्बर से पहले सभी योग्य लाभुक का आवेदन देना सुनिश्चित करें। इस प्रखंड के लिए 34 लाभुक का चयन होना है। इसके लिए जरूरी कागजात के साथ ओन लाइन आवेदन जमा करना सुनिश्चित करे। इस चयन में अधिक दिव्यांगता को प्राथमिकता के आधार पर बिना कोई भेदभाव औऱ बिना किसी आपत्ति के आवेदन प्राप्त करे। ऐसे चयनित सभी लाभुक को बैटरी चालित ट्राई साइकिल जल्दी ही दिया जाएगा।



Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post