शंभुगंज बाजार में एक ज्वेलरी दुकान से डेढ़ लाख की संपत्ति चोरी

दिव्यांशु राठौर की रिपोर्ट


शंभुगंज (बांका) :  शंभुगंज बाजार में चोरों ने पुलिस को धता बताते हुए सोमवार की रात एक आभूषण की दुकान से लाखों की संपत्ति चोरी कर ली। चोरों ने जुगाड़तंत्र के सहारे दुकान का शटर तोड़ अंदर प्रवेश किया , और घटना को अंजाम दिया है‌। पीड़ित ज्वेलरी दुकानदार उपेंद्र साह ने करीब डेढ़ लाख रूपयो संपत्ति चोरी होने की बात कहते हुए अज्ञात चोरों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराया है। बताया कि बीच बाजार में यूको बैंक के समीप एक भवन में पिछले दो वर्षों से राजनंदनी ज्वेलर्स नामक दुकान चलाते हैं।ऋरोज की तरह घटना की शाम छह बजे दुकान का शटर बंद कर घर चले गए । सुबह बाजार के अन्य दुकानदारों ने घटना की जानकारी दी।सूचना पर जब बाजार पहुंचे तो शटर के दोनों तरफ ताला लटका था , और बीच से ही शटर का आधा हिस्सा उपर था।चोरों ने शातिराना अंदाज में किसी लोहे की यंत्र से शटर उपर उठाने का काम किया। दुकान के अंदर पहुंचने पर सामान यत्र - तत्र बिखरा था। पड़ताल करने पर कीमती आभुषण गायब है ।भागने के समय एक चोर का चादर दुकान में छुट गया। बाद में चादर को पुलिस थाना ले गई।थानाध्यक्ष पंकज कुमार ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।

ज्वेलरी दुकानदार उपेंद्र साह ने बताया कि दुकान की निगरानी के लिए सीसीटीवी कैमरा लगाए हैं। जब से बिजली की शार्ट सर्किट से ग्रामीण बैंक शाखा में अगलगी की घटना हुई तब से शाम में दुकान बंद करने के साथ ही सभी बिजली संबंधित उपकरण का स्वीच बंद कर देते थे । पुलिस इस विंदू पर भी जांच कर रही है थाना क्षेत्र में चोरी की घटना कोई नई नहीं , बल्कि कई घटनाएं हो चुकी है।इसके करीब छह माह पूर्व मिर्जापुर बाजार में मु इब्राहिम के ज्वेलरी दुकान में सुरंग बना करीब चार लाख की चोरी हुई।इसके अलावे शंभुगंज , मिर्जापुर बाजार सहित अन्य जगहों पर किराना , मोबाईल दुकानों में चोरी की घटना हुई।बाजार के बीचो बीच चोरी की घटना के बाद पुलिस गश्ति और सुरक्षा प्रहरी पर दुकानदारों द्वारा सवाल उठना शुरू हो गया है।स्थानीय दुकानदारों ने बताया कि लगातार चोरी की घटना के बाद रात्री में चौकीदार प्रहरी का काम करते हैं।इसके बाद भी मुख्य सड़क के नजदीक दुकान से चोरी होना गंभीर बिषय है ।इस घटना के बाद व्यवसाइयों में भय समा गया है। पुलिस को सख्ती बरतने की जरूरत है।

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post