नवगांय के ग्रामीणों द्वारा सड़क जाम पंकज सिंह की रिपोर्ट

पंकज सिंह की रिपोर्ट

संग्रामपुर  मुंगेर
देवघर सुल्तानगंज मुख्य मार्ग को नवगाई के ग्रामीणों महाराणा चौक को जाम किया। ग्रामीणों ने बताया कि मुर्गी पालन एवं अंडा उत्पादन कर व्यवसाय किया जाता है। बदबू इतनी भयावह होती है कि आने जाने में एवं घर में रहने में काफी परेशानी होती है साफ सफाई एवं छिड़काव नहीं करने की वजह से काफी कठिनाई का सामना करना पड़ता है जिसके कारण बीमारी होने संभावना हो सकती है। इसको लेकर हम ग्रामीणों ने पदाधिकारियों को पत्र लिखकर सूचित किया है, लेकिन 1 माह गुजर जाने के बाद भी कोई कार्यवाही नहीं हुई है। कार्रवाई नहीं होने के कारण हम सभी ग्रामीण को मजबूरन सड़क जाम करना पड़ रहा है।
                मुर्गी पालन एवं अंडा उत्पादन कर रहे अभिषेक एवं दिनकर शाह ने बताया कि हमें बिहार सरकार के द्वारा लाइसेंस दिया गया है , वही जिला पशुपालन अधिकारी ने बताया कि मुर्गी पालन एवं अंडा उत्पादन के आसपास कोई गांव नहीं है जाम लगभग घंटों से ऊपर रखा गया वहीं पहुंची पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद समझा-बुझाकर जाम को हटवाया।


Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post