सरपंच संग के अध्यक्ष बने सुमित्रा देवी, उपाध्यक्ष बने रानी देवी

दिव्यांशु राठौर की रिपोर्ट

शंभूगंज(बांका): प्रखंड क्षेत्र में सरपंच संघ का चुनाव के लिए 19 पंचायतों के सरपंचों की बैठक आयोजित की गई ।इस बैठक की अध्यक्षता परमानंदपुर पंचायत के सरपंच हरिहर प्रसाद सिंह ने किया। इस बैठक में रामचुआ, पकरिया, मालडीह, मिर्जापुर, छत्रहार सहित दर्जन भर ग्राम कचहरी के सरपंच ने भाग लिया। जहां इस बैठक में संगठनिक चुनाव कराया गया। जिसमें सर्व सम्मति से भरतशीला पंचायत के ग्राम कचहरी के सरपंच सुमित्रा देवी को प्रखंड सरपंच संग का अध्यक्ष चुना गया। जबकि उपाध्यक्ष पद पर पौकरी ग्राम कचहरी के सरपंच रानी देवी, सचिव पद पर सुलोचना कुमारी , सह सचिव पद पर धर्मशीला देवी को बनाया गया। वही पप्पु सिंह को मीडिया प्रभारी , कोषाध्यक्ष पद पर बोलबम दास, सह संयोजक बिन्दु माधव ठाकुर ,सह संयोजक ललिता देवी और संयोजक पद पर हरिहर प्रसाद सिंह को बनाया गया है। चुनाव के पहले सभी सरपंच ने कसबा पंचायत के ग्राम कचहरी के सरपंच श्यामदेव प्रसाद सिंह के निधन पर दो मिनट का मौन रखकर शोक व्यक्त किया।


Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post