दिव्यांशु राठौर की रिपोर्ट
शंभूगंज(बांका): अग्निशमन केंद्र बांका द्वारा शुक्रवार को पुरानी प्रखंड कार्यालय के सामने यात्री शेड में आग से बचाव करने को लेकर कला जत्था द्वारा गीत संगीत और नुक्कड़ नाटक द्वारा जागरुकता अभियान चलाया गया। अग्निशमन पदाधिकारी अमरेन्द्र कुमार सिन्हा के नेतृत्व में नारायण युवा कला जत्था महसोड़ी पटना के द्वारा आग से बचाव करने की जानकारी दी गई। कला जत्था के टीम लीडर अजित कुमार के नेतृत्व में कलाकार अमजद अली, अर्जुन पासवान, दिनेश बाबा, सिखा मिश्रा, नंदनी कुमारी, श्रवण कुमार एवं जानकी कुमारी द्वारा अपने गीत आपन बिहार से मिटईह लापरवाही अंगिया दुश्मन छउए , लगीतो जिंदगी में दिहि तबाही, अंगिया दूश्मन हउए आदि गीत संगीत और नुक्कड़ नाटक द्वारा आग से बचाव की जानकारी दी। वहीं उपस्थित लोगों को बताया की फुस के घर में गिल्ली मिट्टी का लेप करने, रसोईघर में ज्वलनशील पदार्थ नहीं रखने, रसोईघर के पास बाल्टी में पानी रखने, रसोईघर के पास बालू रखने सहित अन्य बचाव के संबंध में विस्तृत जानकारी दिया। इस मौके पर अग्निशमन विभाग के सहायक गणर महेश कुमार, धनंजय प्रसाद यादव, राधे मंडल उपस्थित थे ।
