नही रुक रहा सरकारी जमीन पर भूमाफिया का काला कारनामा

बांका: बांका जिले  के चांदन प्रखंड मुख्यालय के बाद अब सिलजोरी, कोरिया,औऱ बिरनिया पंचायत में भी सरकारी भूमि के साथ गरीबो को सरकार द्वारा दी गयी बंदोबस्त भूमि पर भी भूमाफिया की नजर पड़ गयी है। जिसमे उसकी बिक्री करने के साथ धमकी देने,समतलीकरण करने निर्माण एंव चाहरदीवारी निर्माण का काम धड़ल्ले से जारी है। इस कारण कुछ जगहों पर खूनी संधर्ष की आशंका भी बढ़ गयी है।चांदन मुख्यालय में जहां बड़ी संख्या में सरकारी औऱ बंदोबस्त जमीन की बिक्री औऱ उसका फर्जी तरीके से जमाबंदी दर्ज होने का मामला कई बार उजागर हो चुका है।जिसपर जांच का आदेश भी हुआ पर परिणाम कुछ भी नही निकला।इतना ही नही बिरनिया औऱ सिलजोरी सहित कोरिया औऱ गौरीपुर पंचायत में भी सरकारी और बंदोबस्त जमीन की बिक्री हुई जिसमें देवघर के भूमाफिया द्वारा जमीन खरीद कर उसपर निर्माण कार्य भी कर लिया गया है। लेकिन स्थानीय स्तर के पदाधिकारियों को सारी जानकारी होने के बाबजूद उसपर आज तक नोटिश तक जारी नही हुआ है। जहां पूरे बिहार में सरकारी जमीन से अतिक्रमण हटाने की प्रक्रिया अपनाई पर इस प्रखंड में आज तक किसी अतिक्रमणकारियों को नोटिश तक नही किया गया है। इस कारण कुछ भूमाफिया का मनोबल बढ़ता जा रहा है। इसी बीच बुधवार को बिरनिया पंचायत के नावाडीह निलकोठी पक्की सड़क के किनारे एक बहुत बड़े भूभाग को कुछ स्थानीय पंचायत प्रतिनिधि,भूमाफिया जिसमे कुछ अपराधी किस्म के लोगो ने मिलकर समतलीकरण करा कर उसमे लगे फसल को बर्बाद कर दिया। इतना ही नही चाहरदीवारी देने का भी प्रयास किया गया। जिसपर खूनखराबे की स्थिति उतपन्न होने के बाद सांसद गिरिधारी यादव की पहल पर न सिर्फ मामला शांत हुआ।बल्कि वरीय पदाधिकारी के आदेश से मामला भी दर्ज होने वाला है।इस संबंध में सीओ प्रशांत शांडिल्य ने बताया कि यहां कुछ अतिक्रमणकारियों को नोटिश निर्गत किया गया है। जबकि सरकारी औऱ बन्दोवस्त जमीन का जो भी मामला सामने आ रहा है। उसपर जांच करने के बाद जमाबंदी रद्द करने के लिए  अवर समाहर्ता को भेजा जा रहा है। जिसमे दर्जन भर जमाबंदी रद्द भी हो चुकी है।
नोट इसमे कुछ लोगो का नाम सामने है। पर उसके साथ कुछ अप्रिय घटना न हो जाय इसलिए नाम नही दिया गया है।


Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post