दिव्यांशु राठौर की रिपोर्ट
शंभूगंज(बांका): थाना क्षेत्र के चकरतनी गांव स्थित बहियार में छापेमारी कर तीन पेटी विदेशी शराब की खेप के साथ एक युवक को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार युवक चकरतनी गांव के ही रवि रौशन है। थाना अध्यक्ष पंकज कुमार राउत ने बताया कि गुप्त सूचना मिली कि चकरतनी गांव स्थित बहियार में कारोबारी के द्वारा बिक्री करने के लिए विदेशी शराब की खेप मंगाई गई है। जो बहियार में ही झांड़ी में छुपाकर रखा है। जहां सूचना पर अवर निरीक्षक कुंदन कुमार पुलिस बल जवानों के साथ शुक्रवार की देर शाम उक्त स्थानों पर छापेमारी किए। इस दौरान चकरतनी गांव के बहियार से झाड़ी में रखे तीन पेटी विदेशी शराब बरामद हुआ। जबकि इस मामले में एक युवक रवि रौशन को भी गिरफ्तार कर लिया है। बरामद विदेशी शराब इंपेरियल ब्लू 375 एमएल का है। जो 21 लीटर 750 ग्राम है। क्षेत्र के ग्रामीण इलाको में शराब कारोबारी पुलिस से चोरी छिपे शराब का बड़े पैमाने पर कारोबार कर रहे है। इधर थानाध्यक्ष पंकज कुमार राउत ने बताया कि शराब विक्रेताओं पर पुलिस की पैनी नजर बनी हुई है।
