बीए पार्ट वन की छात्रा ने पंखे में लटक कर किया आत्महत्या

दिव्यांशु राठौर की रिपोर्ट


शंभूगंज (बांका): थाना क्षेत्र के बैदपुर गांव में बीस वर्षीय छात्रा ने दुपट्टा को पंखे में बांधकर उसमें लटक कर आत्म हत्या कर लिया। घटना बुधवार सुबह की है। वही सुचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक छात्रा निशा भारती (20) के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमाटम के लिए बांका भेज दिया है। जानकारी के अनुसार  वैदपुर गांव के अश्वनी कुमार सिंह की बीस वर्षीय पुत्री निशा भारती बीए पार्ट वन की छात्रा थी। जो तारापुर महाविद्यालय में पढ़ाई करती थी। इसी दौरान मंगलवार की रात्रि में निशा हर दिन की तरह खाना खाकर अपने रूम में सोई थी।‌ सुबह जब काफी देर तक वह नही जगी तो उसकी मां सुजाता देवी बुधवार की सुबह अपने पुत्री को जगाने गई तो दरबाजा बंद था। काफी पुकारने के बाद भी जब नही जगी तो खिड़की को जबरन तोड़कर देखा तो पंखे से निशा भारती की शव लटका हुआ था। जिसकी सुचना परिजनों ने पुलिस को दिया। इस घटना के बाद वहा पहुंची थाना के पुलिस पदाधिकारी अनि रूपेश कुमार ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमाटम के लिए बांका भेज दिया है। घटना के कारणो का अभी तक पता नही चल सका है। मामले में उसके पिता अश्वनी कुमार सिंह के ब्यान पर युडी केश दर्ज किया जा रहा है।


Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post