सुखाड़ राहत के लिए लिया जा रहा है आवेदन

बांका: सुखाड़ राहत राशि से वंचित किसानों के लिए एक सुनहरा अवसर प्रदान की गई है। जिन लाभुकों को सुखाड़ राहत की राशि नही मिल सकी है, वैसे लाभुक अपने परिवार के सदस्य में से किसी एक व्यक्ति का सहायता राशि पाने वाला फार्म को भरकर आधार कार्ड संलग्न करते हुए खुद से अंचल कार्यालय में जमा करें। जिसकी पदाधिकारियों द्वारा घर पर जाकर जांच के बाद राशि प्राप्ति की स्वीकृति दी जाएगी। औऱ उसके बाद वंचित परिवार के खाते में आपदा सुखाड़ अनुग्रहित राशि भेजी जाएगी। इस आवेदक को यह भी ध्यान रखना होगा कि अगर उसके परिवार में किसी सदस्य को सुखाड़ राहत राशि प्राप्त हो चुके है तो वे आवेदन नही करें क्योंकि यह राशि सरकारी नियमानुसार एक परिवार के सिर्फ एक सदस्य को ही मिलना है। साथ ही यह आवेदन आवेदक को स्वंय प्रखंड कार्यालय के काउंटर पर जमा करना होगा।किसी बिचोलिये से कोई आवेदन जमा नही होगा औऱ किसी को कोई राशि भी नही देने को कहा गया है। सीओ प्रशांत शांडिल्य ने बताया कि वार्ड सदस्य के झांसे में आकर पति पत्नी दोनों आवेदन जमा नही करें। जांच में आवेदन रद्द हो जाएगा। 

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post