आज 'प्रशासन आपके द्वार' कार्यक्रम फुलहरा में आयोजित

बांका:ग्रामीण विकास से जुड़े
समस्याओं के निवारण के लिए लोगों को अब सरकारी दफ्तरों के चक्कर नहीं लगाने होंगे। हर समस्या के समाधान के लिए प्रशासन आपके द्वार कार्यक्रम बुधवार को प्रखंड के पूर्वी कटसकरा पंचायत के फुलहरा गांव स्थित उत्क्रमित उच्च विद्यालय  में आयोजित किया गया है। जिसे लेकर जिला अधिकारी अंशुल कुमार के नेतृत्व में इस कार्यक्रम में  प्रखंड के आम नागरिकों के जन समस्याओं की सुनवाई एवं ओन द स्पोट निष्पादन किया जाएगा। इस संबंध में बीडीओ राकेश कुमार ने बताया कि इसके लिए संबंधित विभागों के अफसर उपरोक्त कार्यक्रम में भाग लेंगे। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए मुख्य अतिथि के रूप में जिलाधिकारी अंशुल कुमार भी उपस्थित रहेंगे। साथ ही इसमे जिला के अपर समाहर्ता, उप विकास आयुक्त, सिविल सर्जन, जिला परिवहन पदाधिकारी, डीसीएलआर, पशुपालन पदाधिकारी, कल्याण पदाधिकारी, के अलावा अन्य अधिकारीगण शामिल होंगे। जिसकी तैयारी लगभग पूरी हो चुकी है। सभी संबंधित विभागों का अलग-अलग काउंटर लगाकर जन समस्याओं की सुनवाई एवं तत्काल निष्पादन किया जाएगा। कार्यक्रम में आने वाले लोगों से जनसमस्याओं की प्राप्ति एवं संधारण के लिए  कार्यक्रम स्थल पर  सहायता शिविर काउंटर का निर्माण किया गया है।। सभी आवेदन पत्र उसी काउंटर पर संधारित होकर जिला पदाधिकारी के माध्यम से संबंधित जिला स्तरीय पदाधिकारी को निष्पादन के लिए उपलब्ध कराई जाएगी। इस कार्यक्रम को सफल बनाने  बीडीओ राकेश कुमार ने प्रचार प्रसार की समुचित व्यवस्था की गई है। साथ ही आम जनता एवं जिला स्तरीय पदाधिकारियों के बैठने, पेयजल, शौचालय, पदाधिकारियों के वाहन पार्किंग, कोविड-19 जांच शिविर आदि की समुचित व्यवस्था का काम पूरा कर लिया गया है।बीडीओ ने बताया कि प्रचार प्रसार के माध्यम से अधिक से अधिक फरियादी को आने के लिए बोला गया है।

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post