दिव्यांशु राठौर की रिपोर्ट
शंभूगंज (बांका): प्रखंड सभागार भवन में मंगलवार को पंचायत समिति सदस्यों की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड प्रमुख सुमन कुमार सुमन ने किया। जिसमें बीडीओ प्रभात रंजन, सीओ अशोक कुमार सिंह, बीईओ अमोद कुमार समेत कई पदाधिकारी और दर्जनो से ज्यादा पंचायत समिति सदस्य व मुखिया उपस्थित थे। बैठक प्रारंभ होते ही सर्व प्रथम कुर्मा पंचायत के मुखिया प्रदीप सिंह सहित कई मुखिया व पंचायत समिति सदस्यों ने आपदा योजना का मामला उठाते हुए कहा कि सही किसानो को लाभ नही मिला है। इतना ही नही एक एक घर में पति पत्नी व पुत्रों तक को आपदा का लाभ मिला। जबकि सही किसानो को आज भी लाभ नही मिला है। जिसपर प्रखंड प्रशासन ने जांच करने व छुटे हुए किसानो का आवेदन जमा लेने की बात कही। वही बैठक में पंसस ने मनरेगा योजना का कई मामला उठाया। साथ ही पिछले बैठक में मनरेगा योजना को लेकर लिया गया कई प्रस्ताव पर कारवाई नही होने पर नाराजगी व्यक्त किया। मंगलवार को आयोजित बैठक में मनरेगा, स्वास्थ्य, शिक्षा, आंगनवाड़ी ,आदि की व्यवस्था को बेहतर बनाने को लेकर चर्चा की गई। बैठक में बीपीआरओ रौनक कुमार झा, स्वास्थ्य प्रबंधक संजय सिंह, बीएओ चितरंजन चौधरी , आंगनवाड़ी सुपरवाइजर रानी पिंकी,सहित दर्जन भर पंचायत समिति सदस्य व मुखिया उपस्थित थे।
