जिला के निर्देश के बाद आपदा योजना का प्रखंड मुख्यालय में किसानों से आवेदन लेने का कार्य शुरू

दिव्यांशु राठौर की रिपोर्ट


शंभूगंज (बांका): प्रखंड मुख्यालय में आपदा योजना का लाभ लेने के लिए किसानो से आवेदन लेने का कार्य एक बार फिर शुरू हो गया है। मंगलवार को प्रखंड मुख्यालय में आवेदन जमा करने के लिए काउंटर पर इस कदर भीड़ उमड़ी की मारा मारी शुरू हो गया। जिससे काउंटर पर अफरा तफरी मच गई। जिसमें मुकहरी गांव के एक महिला भीड़ में दब कर जख्मी हो गई। वही  भीड़ व अफरा तफरी मचने की सुचना पर थाना के अनि रूपेश कुमार पुलिस बल जवानो के साथ पहुंचे। और भीड़ को अपनी सुझ बुझ से नियंत्रण किया। बता दे कि शंभूगंज प्रखंड क्षेत्र में अल्प बारिस होने के बाद  17 पंचायत को सुखाड़ग्रस्त घोषित किया गया था। जिसके बाद सरकार ने इन 17 पंचायत के किसानो को आपदा योजना से प्रति किसान 35 सौ रूपया देने की घोषणा कर छठ के पूर्व ही उसके खाता में उपलब्ध कराने का कार्य शुरू किया। किन्तु कई किसानो को आपदा योजना का लाभ नही मिलने से लगातार प्रखंड मुख्यालय में पहुंचकर हो हंगामा कर रहे थे। जहां जिला प्रशासन के आदेश पर प्रखंड प्रशासन ने छुटे किसानो को आपदा योजना का लाभ देने के लिये आवेदन लेने का सिलसिला शुरू हो गया।‌ मंगलवार से प्रखंड मुख्यालय में आपदा योजना के लाभ के लिए आवेदन जमा लेने की जानकारी पुरे प्रखंड क्षेत्र में  फैल गया। जिसके बाद मंगलवार की दोपहर में आवेदन जमा करने के लिए लोगो का हुजुम उमड़ पड़ा। इस दौरान काउंटर पर अफरा तफरी मच गई। भीड़ बेकाबू होते देखकर पुलिस को सुचना दी गई। जहां सुचना पर पहुंचे पुलिस पदाधिकारी व पुलिस जवानो ने अपनी सुझ बुझ से भीड़ को नियंत्रण किया।बीडीओ प्रभात रंजन ने बताया कि बुधवार से आवेदन जमा लेने के लिए दस काउंटर खोला जायेगा। ताकि किसानों को कोई परेशानी ना हो सके


Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post