राष्ट्रीय फाइलेरिया उन्मूलन नाइट ब्लड सर्वे को लेकर बीडीओ ने किया बैठक

दिव्यांशु राठौर की रिपोर्ट


शंभूगंज(बांका): आईटी भवन परिसर स्थित बीडीओ चेंबर में सोमवार को राष्ट्रीय फाइलेरिया उन्मूलन अभियान के तहत नाइट ब्लड सर्वे को सफल बनाने हेतु प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रभात रंजन के अध्यक्षता में बैठक आयोजित किया गया। बैठक प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डा अजय कुमार शर्मा, बीईओ आमोद कुमार सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे। बैठक में जिला से चिन्हित दो गांव प्रतापपुर एवं भलूआ गांव में नाइट ब्लड सर्वे सोमवार को किया जाएगा। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डा अजय कुमार शर्मा ने बताया कि फाइलेरिया के परजीवी रात में ही सक्रिय होते हैं। प्रखंड क्षेत्र के दो गांव प्रतापपुर में सेंटिनल साइट एवं भलूआ गांव में रैंडम साइट बनाया गया है। नाइट ब्लड सर्वे शाम साढ़े आठ बजे से शुरू होगा जो रात के 12 बजे तक चलेगा। उन्होंने बताया कि एक नाइट ब्लड सर्वे के तहत 300 लोगों की जांच की जायेगी। इस दौरान 20 वर्ष से अधिक अधिक उम्र के लोगों का रक्त के सैंपल लेकर जांच के लिए जिला प्रयोगशाला में भेजा जायेगा। इस मौके पर केयर के मुकुंद सिंह, आशा मेनेजर मुकेश कुमार शर्मा, पीसीआई अनंत पांडे सहित उपस्थित थे।


Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post