बांका: चांदन थाना क्षेत्र के गौरीपुर पंचायत के मानिकपुर गांव में जमीनी विवाद में हुई मारपीट की घटना में चार लोग जख्मी हो गये। जिसका इलाज अस्पताल में किया गया।मारपीट करने को लेकर दोनों पक्षों के लोंगो ने एक दुसरे के खिलाफ थाना में अलग अलग आवेदन देकर मामला दर्ज कराया है। एक पक्ष से गुड़िया देवी ने बताया कि विवादित जमीन पर अंचल कार्यालय द्वारा नियुक्त अमीन द्वारा नापी करवा रहे थे।इसी दौरान मेघलाल रमाणी सहित उनके पुत्र,मदन रमाणी,संतोष रमाणी,कन्हैया रमाणी सहित आधा दर्जन लोगों ने मापी कर रहे अमीन को भगाकर हमलोगों के साथ मारपीट कर जख्मी कर दिया। आरोपी मेघलाल रमाणी ने बताया नापी के दौरान गुड़िया देवी ,पुनम कुमारी , कल्पना कुमारी, बिरेन्द्र सिंह,नीरज कुमार ,टुटू रमाणी सहित आधा दर्जन लोगों ने बात करते करते मारपीट कर दिया।जिसमें एक पक्ष से पुनम कुमारी,कल्पना नीरज कुमार, मनोरमा देवी जख्मी हो गया।जबकि दुसरे पक्ष मेघलाल रमानी,मदन रमानी,संतोष रमानी तथा कन्हैया कुमार को हल्की चोट लगी है।इस संबंध थानाध्यक्ष नसीम खान बताया आधा दर्जन से अधिक लोगों के खिलाफ़ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
