केंदुआर में हुई बाइक दुर्घटना मेंं बगरा गांव के एक युवक का हुआ मौत

बांका:चांदन  प्रखंड क्षेत्र के आनंदपुर ओपी अंतर्गत उत्तरी बारने पंचायत के बगरा ग्राम निवासी  विकास यादव की मोटरसाइकिल दुर्घटना से मौत हो गई  जानकारी के अनुसार विकास यादव शनिवार को अपने मोटरसाइकिल से चांदवारी पंचायत अंतर्गत पेसराहा गांव ससुराल जा रहा था। इसी बीच धावा केंदुआर सड़क मार्ग पर एक गांव के समीप मोटरसाइकिल चालक युवक का संतुलन बिगड़ गया। और बगल खेत में गिरकर गंभीर रूप जख्मी हो गया। जिसे स्थानीय लोगों द्वारा स्वजनों को सुचना देकर युवक को निजी क्लीनिक में उपचार करा कर घर ले गया। जहां शनिवार देर रात 12 बजे के करीब उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना पर आनंदपुर ओपी अध्यक्ष जितेंद्र व ए एस आई श्याम जी दल बल के साथ रविवार  नवंबर को बगरा गांव पहुंचकर मृत शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बांका भेज दिया। मृतक की आकस्मिक मौत पर पत्नी ललिता देवी पुत्र सोनू कुमार एवं पुत्री सोनी कुमारी आदि स्वजनों में कोहराम मच गया।  इधर आनंदपुर ओपी अध्यक्ष जितेंद्र कुमार ने बताया कि पीड़ित के द्वारा आवेदन देने पर मामला दर्ज की जाएगी।


Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post