मोटरसाइकिल लूट का मामला दर्ज

बांका:आठ अक्टूबर को  चांदन थाना क्षेत्र के झाझा गांव में एक मोटरसाइकिल लूटने की घटना का आवेदन शनिवार शाम को थाना को दिया गया है। जिसपर मामला दर्ज कर लिया गया है। पीडित देवेंद्र कुमार ग्राम झाझा निवासी ने आवेदन में आरोप लगाया है कि आठ अक्टूबर को जब अपने सुपर स्प्लेंडर हीरो मोटरसाइकिल से अपने बच्चे को स्कूल से लेकर अपने घर आ रहे थे। उसी समय जब वे टुनटुन यादव के घर के सामने आए तो स्वंय टुनटुन यादव उसका भाई महेश यादव और पिता भूपत यादव ने उसे रोक कर मोटरसाइकिल रोककर उसकी चाभी निकाल लिया। और दोनों बच्चे के साथ मुझे मोटरसाइकिल से जबरन उतार कर तरह-तरह की धमकी देने लगा और तीनों ने मिलकर मोटरसाइकिल उठाकर अपने घर ले गया। जो आजतक उन्ही के पास है। कई बार इस संबंध में स्थानीय पंचायत प्रतिनिधियों द्वारा मेल मिलाप कराने का आश्वासन दिया गया। लेकिन आज तक उसे मोटरसाइकिल नहीं मिली। इस कारण वह लाचार होकर इतने दिन बाद थाने में आवेदन दे रहा है। थानाध्यक्ष नसीम खान ने बताया कि मामले की जांच करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। आरोपी टुनटुन यादव पर पूर्व में भी कई मामले दर्ज है और वह जमीन माफिया होने के कारण कई बार जेल भी जा चुका है।

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post