पत्नी प्रताड़ित मामले में आर्मी जवान को भेजा जेल

दिव्यांशु राठौर की रिपोर्ट


शंभुगंज ( बांका ) :सरकार एक तरफ दहेज और नशा उन्मूलन को लेकर गंभीर है। इसके बावजूद भी कई दहेज दानव क्षणिक स्वार्थ के कारण हिंसा पर भी उतर जाते हैं। ऐसा ही एक मामला प्रतापपुर गांव में सामने आया है। उक्त गांव के रवीश कुमार को पत्नी प्रताड़ित मामले में जेल की हवा खाना पड गया । गुरुवार की रात पुलिस ने रवीश कुमार को गिरफ्तार कर बांका जेल भेज दिया । थानाध्यक्ष पंकज कुमार राउत ने बताया कि रवीश पर पत्नी प्रताड़ित करने का आरोप है। करीब पांच वर्ष पूर्व रवीश कुमार की शादी वारसाबाद गांव के वासुकी यादव की पुत्री मनीषा कुमारी से हुई । शादी होने के दो - तीन माह बाद रवीश की नौकरी सेना में लग गया । नौकरी होने के साथ ही रवीश सहित अन्य स्वजन दहेज के लिए मनीषा पर दबाव बनाना शुरु कर दिया । इतना ही नहीं असर्मथता व्यक्त करते ही मनीषा पर तरह - तरह से प्रताड़ित करने लगे | अन्त में मनीषा ने दहेज प्रताड़ना का मामला दर्ज करा दिया । जिस पर महिला कोर्ट में सुनवाई करते हुए मनीषा को गुजारा भत्ता के लिए रवीश पर माह का निश्चित रकम तय किया । कुछ माह तो मामला ठीक रहा । फिर रवीश ने कोर्ट का भी अवहेलना करते हुए गुजारा भत्ता देने से मना कर दिया । जिस पर कोर्ट ने गिरफ्तारी वारंट जारी कर दिया ।


Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post