पंकज सिंह की रिपोर्ट
संग्रामपुर (मुंगेर): प्रखंड विकास पदाधिकारी अजेश कुमारं एव अंचल अधिकारी स्नेहा सत्यम के द्वारा शुक्रवार को प्रखंड कार्यालय परिसर के अंदर पुरानी जीर्ण शीर्ण हो चुके भवनों को अतिक्रमण मुक्त करा कर तथा भवन निर्माण विभाग से अनापत्ति प्रमाण पत्र लेकर जेसीबी के माध्यम से गिरा दिया गया । पुरानी हो चुकी इन सभी भवनों में पहले प्रखंड कार्यालय कर्मियों के आवास तथा विभिन्न विभागों के कार्यालय हुआ करते थे । नया कार्यालय तथा आवासीय परिसर बन जाने के बाद इन कमजोर हो चुके भावनाओं को वही स्कृत कर दिया गया था, परंतु धीरे-धीरे अनाधिकृत रूप से बाहरी आकर कुछ परिवारों ने इन भवनों को अपना आशियाना बना लिया। कमजोर दीवार एवं छत के कारण भवनों का गिरने का खतरा बना रहता था। जिससे अनाधिकृत रूप से रह रहे परिवारों का जान का खतरा बना रहता था कभी भी अनहोनी होने की संभावना हो सकती थी वही अंचलाधिकारी द्वारा पहले नोटिस देकर सभी भवनों को खाली करा लिया गया था , वहीं उपस्थित थाना अध्यक्ष रंजन कुमार पूरे दलबल के साथ उपस्थित थे
