पंकज सिंह की रिपोर्ट
संग्रामपुर, (मुंगेर):पुलिस अधीक्षक मुंगेर के निर्देश के आलोक में गुरुवार को अपराध नियंत्रण हेतु संग्रामपुर थाना क्षेत्र के विभिन्न जगहों पर संग्रामपुर थाना अध्यक्ष रंजन कुमार के नेतृत्व में सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया। वाहन जांच अभियान के क्रम में वाहनों से संबंधित आवश्यक कागजातों, हेल्मेट तथा डिक्की आदि की जांच बारीकी से की गई। साथ ही
सड़क पर आने व जाने वाले चार पहिया वाहनों की भी तलाशी भी ली गई। इस संबंध में जानकारी देते हुए संग्रामपुर थाना अध्यक्ष रंजन कुमार ने बताया कि आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने को लेकर पुलिस अधीक्षक के निर्देश के आलोक में वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है। वही वाहन जांच के दौरान दो पहिया वाहन सवार लोगों को हेलमेट पहनकर वाहन चलाने की हिदायत दी। साथ ही चार चक्के वाहन के चालकों को सीट वेल्ट लगाकर चलने को कहा।इस चेकिंग अभियान से वाहन चालकों में हड़कंप मचा रहा।