तरंग की सफलता को लेकर बैठक

बांका: चांदन प्रखंड परिसर स्थित आई टी भवन में बी डी ओ राकेश कुमार की अध्यक्षता में प्रखंड स्तरीय तरंग प्रतियोगिता 2022 के सफल आयोजन को लेकर एक बैठक का आयोजन किया गया । बैठक में प्रखंड क्षेत्र के उच्च विद्यालय, मध्य विद्यालय और प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापकों ने भाग लिया। तरंग प्रतियोगिता के सफल आयोजन को लेकर खेल मैदान का चयन, बच्चों को उपलब्ध कराये जाने वाले संसाधनों, प्रतियोगिता में भाग लेने वाले प्रतिभागियों के लिए नाश्ता व भोजन की व्यवस्था, उनकी सुरक्षा और परिवहन के साधनों के विषय में विस्तृत चर्चा की गयी।बी डी ओ ने बताया कि वैश्विक महामारी कोरोना को लेकर पिछले दो साल से इसके आयोजन पर विराम लग गया था। आयोजन को लेकर मिली हरी झंडी के बाद इसे बेहतर तरीके से संपन्न कराने में सभी प्रधानाध्यापकों को एक साथ तैयारी में लग जाने की अपील की। साथ ही मैदान निर्माण, मेडल, प्रशस्ति पत्र, खेल सामग्री की सुदृढ़ व्यवस्था के लिए अलग अलग कमिटी का भी गठन किया गया। इस मौक़े पर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डां ए के सिंहा, पु अ नि मुकेश कुमार,प्रो कन्या उच्च विद्यालय की प्राचार्या सुमन सिंह,एम एम के जी के प्राचार्य नागेश्वर दास, उत्तम कुमार, मनोज कुमार, संजय केशरी, आलोक कुमार दीपक, अरुण कुमार, प्रिंस प्रकाश, आदित्य कुमार, कृष्णदेव राय सहित कई अन्य स्कूलों के प्राचार्य औऱ शिक्षक उपस्थित थे।


Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post