बांका:देवघर कटोरिया पक्की सड़क पर चांदन नदी पुल के पास शनिवार दोपहर को अजीबोगरीब स्थिति उतपन्न हो गयी। जब नदी किनारे से होकर श्मसान घाट जाने वाले एक मात्र रास्ते को देवघर के कुछ भूमाफिया द्वारा जेसीबी से ट्रेंच काट कर घेरने का प्रयास किया जा रहा था। जबकि श्मशान के रास्ते को बचाने के लिए पूर्व में भी कई बार आंदोलन और आवेदन द्वारा काम को रोका गया था। शनिवार को इस रास्ते पर जेसीबी से काम होने की जानकारी मिलते ही आसपास के कई वार्ड के लोग वहां जमा हो गये। इसकी जानकारी स्थानीय लोगो ने सीओ,अंचल निरीक्षक औऱ थाना को भी दिया। जिसके बाद भूमाफिया ने खुले आम यह धमकी दे दिया कि हमलोग इस जमीन को खरीद लिये है। औऱ सभी पदाधिकारियों को पैसा देकर काम शुरू किये है। इसलिए कोई यहां नही आएगा। फिर स्थानीय मुखिया औऱ सरपंच को भी जानकारी दिया गया। पर इस गंभीर समस्या पर किसी ने ध्यान नही दिया। यहां तक कि सरपंच औऱ मुखिया औऱ प्रमुख भी उस स्थल पर नही आये। लाचारवश आम ग्रामीणों का गुस्सा काफी बढ़ गया। औऱ वे खुद हंगामा करने लगे।आम लोगो मे बढ़ते आक्रोश को देखकर जेसीबी चालक गाड़ी लेकर भाग गया। औऱ आम ग्रामीण भूमाफिया से गाली गलौज करते हुए श्मसान जाने वाले रास्ते की मांग करते हुए काफी हंगामा करने लगे।जिसकी सूचना पर थाने से दो पुलिस वाले भी आये। औऱ अपनी पुलिस वाहन काफी दूर खड़ा कर हंगामा को देखता रहा। ग्रामीणों के उग्र रूप को देखर सिपाही भी वापस भाग गए। बाद में भूमाफिया भी वहां से काम बंद कर भाग गए। जब जाकर हंगामा बंद हुआ। हंगामे के कारण कुछ देर तक सड़क पर चलने वाले वाहन भी डरे सहमे चल रहे थे। इस संबंध में सीओ प्रशांत शांडिल्य ने कहा कि उस काम को पहले ही बंद करा दिया गया था। फिर किसके आदेश पर शुरू किया गया। उसे कागजात मांग कर ही देखकर बताया जा सकते है। वही सरपंच राकेश कुमार वर्णवाल ने कहा कि उस भूमाफिया को पहले भी नोटिश देकर काम बंद कर सरपंच कार्यालय बुलाया गया था। पर वह नही आया। वह जमीन पूरी बिहार सरकार और नदी के नाम से है। जिसे कुछ स्थानीय औऱ कुछ बाहरी भूमाफिया की मिली भगत से अंचल कार्यालय द्वारा फर्जी कागजात तैयार कर जबरन कब्जा का प्रयास किया जा रहा है। जबकि आम जनता श्मशान घाट तक जाने के रास्ते की लड़ाई लड़ रही है। जबकि आम जनता का कहना है कि नदी में श्मसान घाट तक जाने वाले रास्ते के लिए तबतक आंदोलन जारी रहेगा। जबतक हमारी मांग पुरी नही होगी।


0 Comments
आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...