बागीचे को जलाया

बांका: प्रखंड के कुसुमजोरी पंचायत के डढ़वा गांव के  एक बगीचे में आग लगने से 300 से अधिक पेड़ का जल कर बर्बाद गया है। जिससे करीब चार लाख से अधिक का नुकसान की बात बताई जाती है।  पीड़ित व्यक्ति जालंधर यादव का कहना है कि उसने बड़ी मेहनत से दो अलग-अलग तरह के बगीचे लगाए थे। जिसमें सागवान के 140 और मोहग़नी के 160 के अलावा अन्य तरह के पेड़ लगाए हुए थे। सभी पेड़ काफी मोटे और लंबे हो चुके थे। लेकिन किसी शरारती तत्व के लोगों ने उनके बगीचे में सोमवार की रात को आग लगा दिया। जिससे लाखों के पेड़ जलकर बर्बाद हो गया। साथ ही साथ नए-नए पेड़ पूरी तरह बर्बाद हो गए। जिससे उन्हें लाखों का नुकसान हुआ। वह पेड़ उनके द्वारा कर्ज लेकर लगाया गया था। आग लगने की जानकारी मिलते ही प्रशासन को इसकी जानकारी दी गई लेकिन जब तक अग्निशमन वाहन वहां तक आता आग अपना काम कर चुका था। इस संबंध में लिखित आवेदन थानाध्यक्ष को समुचित कार्रवाई के लिए और उचित मुआवजे के लिए सीओ को भी दिया गया है। सीओ प्रशांत शांडिल्य ने बताया कि जांच के बाद जैसे भी मुआवजे की घोषणा होगी उन्हें दे दिया जाएगा।


Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post