दो प्रेमी जोड़े की शादी परिजन को स्वीकार

दो प्रेमी जोड़े की शादी परिजन को स्वीकार

बांका:चांदन प्रखंड के आनंदपुर ओपी अंतर्गत दो प्रेमी जोड़े की शादी चर्चा में आ गयी है। एक जोड़े ने भाग कर कोलकाता में भाग कर शादी रचा लिया है। जबकि एक जोड़े की शादी दहेज के कारण बाधक बन रही थी जिसपर लड़की ने लड़के के घर पहुंच कर अपनी शादी रचा लिया। दोनों परिवार ने शादी को स्वीकार भी कर लिया  पहली शादी कुसुमजोरी पंचायत के मुसकोडवा गांव की एक लड़की का अपने ही गांव के मक्कू यादव से दो बर्षो से प्यार चल रहा था। दोनों शादी करना चाहते थे। पर दोनों परिवार इस शादी के लिए तैयार नही था।इसलिए दोनों ने घर से भाग कर कोलकाता में शादी रचा लिया। वही दूसरी शादी भी उसी पंचायत के सुरंगी गांव के एक युवक प्रमोद ठाकुर का कसवावसीला पंचायत के फुलहरा गांव की एक लड़की  के साथ करीब चार साल से प्यार चल रहा था। दोनों परिवार के बीच शादी की बातचीत भी तय हो गयी थी लेकिन मामला दहेज पर अटका हुआ था।इसका समाधान नही होते देख लड़की खुद लड़के के गांव सुरंगी आकर अकेले में लड़के से मिल कर शादी की बात कर रही थी। जिसे ग्रामीणों ने देख कर दोनों को पकड़ लिया और  कई पंचायत प्रतिनिधि वार्ड सदस्य घोलटन यादव,अरुण ठाकुर, गिरिधारी ठाकुर,इत्यादि की उपस्थिति में दोनों की शादी करा दिया गया।फिर दोनों मामले  में परिजन द्वारा शादी को स्वीकार कर लिया गया है।


Post a Comment

0 Comments