जय श्री राम की जगह जय भीम बोलने की सलाह पर सांसद की आलोचना

बांका:अंबेडकर जयंती की पूर्व संध्या पर सांसद गिरिधारी यादव द्वारा पूजा पाठ,और धर्मकर्म को मात्र फिजूलखर्ची और जयश्री राम की जगह जय भीम का जयकारा लगाने का प्रखंड भाजपा ने कड़ीं आलोचना किया है। भाजपा के वरिष्ठ नेता हरेकृष्ण पांडेय, अरविंद पांडेय,मनीष शर्मा,चंदन सिंहा ने सांसद के इस भगवान विरोधी बातो की कड़ीं आलोचना करते हुए कहा कि भाजपा बाबा साहब को भी भगवान से कम नही मानता है। उन्हें पूरा देश सम्मान करता है। लेकिन उनके समर्थन में हमे यह नही भूलना चाहिए कि भगवान भी कुछ होते है। भगवान की पूजा नही करना,जयश्री राम नही बोलना और हर तरह के पूजा पाठ को फिजूलखर्ची बताना एक सांसद को शोभा नही देता है। वे खुद नास्तिक हो सकते है पर दुसरो को इससे दूर रहने की नसीहत उन्हें जनता को नही देना चाहिए। जब कि वे यह भी देखते है कि सावन में करोड़ो लोग पैदल चल कर बाबा को जलार्पण करते है।इतना ही नही देश के हर कोने में मंदिर, में पूजा,सहित अन्य देवी देवताओं की पूजा से कई तीर्थो पर अपार भीड़ होती है। ऐसे लोगो की आस्था पर सांसद के इस प्रकार के वक्तव्य से ठेस पहुंचती है। कोई भी संविधान किसी को खुश करने के लिए किसी के धर्म को ठेस पहुंचाने की इजाजत नही देता है।जबकि सांसद गिरिधारी यादव ने कहा कि उनकी किसी को ठेस पहुंचाने की मंशा नही नही थी।

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post