दिव्यांशु राठौर की रिपोर्ट
शंभुगंज (बांका) : थाना क्षेत्र में दो अलग - अलग जगहों पर आग लगने से करीब चार लाख से भी अधिक की संपत्ति का नुकसान हो गया।पहली घटना गढ़ीमोहनपुर गांव में गेंहू फसल में आग लगने से चार किसानों का करीब आठ बीघा गेंहू फसल जलकर राख हो गया। जिसमें करीब तीन लाख से भी अधिक की क्षति का अनुमान है। पीड़ित किसान दीपेंद्र सिंह , देवकी मांझी , डब्लू सिंह , दिलीप सिंह ने बताया कि घटना शनिवार को हुई है। घटना का कारण अज्ञात बताया जा रहा है। किसानों ने बताया कि खेतों में गेंहू फसल पककर तैयार था। कई किसानों ने कटाई कर फसल तैयारी करने के लिए पूंज लगाए थे।इस बीच अचानक इस घटना से सभी के अरमानों पर पानी फेर दिया।घटना कि सूचना किसानों ने प्रखंड प्रमुख को दी। प्रमुख सुमन कुमार ने अग्निशमन के लिए सीओ को कहा।फुल्लीडुमर से अग्नीशमन वाहन आग बुझाने गांव पहुंची , लेकिन बहियार तक जाने के लिए सुगम रास्ता नहीं रहने से बैरंग लौट गई। इस घटना में सबसे अधिक किसान देवकी माझी का करीब सवा दो बीघा , दीपेंद्र सिंह का 15 कट्ठे सहित अन्य किसानों का फसल बर्बाद हो गया।किसानों ने करीब ढाई सौ मन गेंहूं नुकसान की बात कही है। उपरोक्त सभी किसानों ने फसल क्षतिपूर्ति की मांग के लिए सीओ के यहां आवेदन दी है।दूसरी घटना रविवार को करसोप गांव के वकील प्रसाद के घर हुई।जिसमें अनाज , वस्त्र , फर्नीचर सहित 50 हजार से भी अधिक की संपत्ति का नुकसान हो गया ।पीड़ित ने घटना का कारण अज्ञात बताया है। सीओ अशोक कुमार सिंह ने उपरोक्त दोनों घटनाओं की जांच हल्का कर्मचारी से कराने की बात कही है।
