शतचंडी महायज्ञ के लिए 20 मई को ध्वजारोहण,

बांका:चांदन दुर्गापूजा समिति के सौजन्य से दुर्गामंदिर प्रांगण में 19 जून से 29 जून तक होने वाले श्री श्री 108 शतचंडी महायज्ञ के पहले चरण में 20 मई को यज्ञ स्थल पर गणेश पूजन के साथ ध्वजारोहण का कार्यक्रम किया जाना है। इसके बाद यज्ञ की तैयारी शुरू कर दिया जाएगा। 10 दिनों तक चलने वाले इस महायज्ञ में विशाल पंडाल के साथ सभी देवी देवताओं की मूर्ति,झूला जादू,सहित सर्कस सहित अन्य मनोरंजन की व्यवस्था की जा रही है जिससे यज्ञ स्थल की भव्यता बनी रहे । इस यज्ञ के दौरान 19 जून से 28 जून तक शाम को अनिल व्यास का प्रवचन के साथ वृंदावन के मनीष की झांसी के साथ रामलीला का भी भक्त आंनद ले सकेंगे। इस महायज्ञ की तैयारी के बारे में जानकारी देते हुए समिति के सचिव अशोक शर्मा ने बताया कि यह यज्ञ प्रखंड में आजतक हुए यज्ञ से भव्य करने की तैयारी चल रही है। इसके लिए हर पंचायत से लोगो को जोड़ कर यज्ञ को सफल बनाने का प्रयास जारी है।इसमें अधिक से अधिक भक्तो के आने की उम्मीद है। इसलिए इस दुर्गा पूजा समिति के साथ यज्ञ समिति के सदस्य सारी व्यवस्था करने में लगे हुए है।इसमें मुख्य रूप से रामचंद्र मिस्त्री,दिलीप शर्मा,अरुण मिस्त्री,नवल रमानी, अभय,नंद किशोर, दिवाकर,सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग सहयोग कर रहे है।


Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post