जनता दरबार

बांका: चांदन प्रखंड के बरफेडा तेतरिया पंचायत के बेहरबारी गांव में सोमवार को बेलहर विधायक मनोज यादव द्वारा जनता दरबार का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में पंचायत के ग्रामीण उपस्थित थे। जिसमें विधायक का स्थानीय लोगो ने फूल माला के साथ स्वागत किया। बाद में विधायक ने जनता को एक एक कर समस्या जाननी चाही जिसपर ग्रामीणों ने सबसे अधिक बिजली,पानी सड़क और जमीन संबंधित समस्या बताया साथ ही साथ जनवितरण,राशन कार्ड,पेंशन इत्यादि की समस्या से अवगत कराया। जिसपर विधायक मनोज यादव ने आम लोगो के सामने ही कुछ पदाधिकारियो से बात कर ग्रामीण समस्या के निदान करने को कहा। साथ ही जल्द से जल्द पानी बिजली औऱ सड़क सहित अन्य समस्या के निपटारे का भी आश्वासान दिया। इस अवसर पर पंसस सदस्य महेंद्र यादव,मुखिया बाल किशोर मरांडी,सरपंच हेमलाल मरांडी, पूर्वी कटसकरा मुखिया भेरो मरीक, उप मुखिया जे पी यादव,नबाब अंसारी,विनोद यादव सियाराम यादव सहित अनेक पंचायत प्रतिनिधि औऱ आम ग्रामीण उपस्थित थे।


Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post