डां जयकिशोर को उपमुख्यमंत्री ने दिया प्रथम पुरुष्कार

बांका: चांदन प्रखंड मुख्यालय के अस्पताल  में कार्यरत एवं पदस्थापित सीएचओ चिकित्सक डां जयकिशोर कुमार एंव मैनेजमेंट बीसीएम संजय कुमार सिंह को चांदन अस्पताल में योगदान के बाद से लगातार गैर संचारी रोग में अच्छे काम करने के कारण पटना में 12 मई को बिहार के उप मुख्यमंत्री सह स्वास्थ्य मंत्री  तेजस्वी यादव द्वारा प्रथम पुरुष्कार देकर सम्मानित किया गया। इससे प्रखंड के अस्पताल के अन्य चिकित्सक औऱ कर्मी ने उन्हें बधाई देते हुए खुशी जाहिर किया है। साथ ही साथ प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी एके सिंहा ने भी डां जयकिशोर को एक ऐसा चिकित्सक माना है। जिसका मुख्य काम जनता की सेवा करना ही है। उन्होंने पूरे कोरोना काल मे बांका में वैसे जगहों पर ड्यूटी किया, जहां पूरे जिले के कोरोना कर्मी को रखा जाता था।वे उनकी देखभाल करने और जांच करने में कभी पीछे नही रहे। इस प्रथम पुरस्कार पाने पर प्रमुख रवीश कुमार पूर्व प्रमुख पलटन प्रसाद यादव मुखिया अनिल कुमार सहित कई पंचायत प्रतिनिधियों ने उन्हें बधाई दिया है। 


Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post