सोमवार को पैतृक गांव भलुआ आएंगे जम्मू - कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा,

सोमवार को पैतृक गांव भलुआ आएंगे जम्मू - कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा,

दिव्यांशु राठौर की रिपोर्ट 



 शंभुगंज (बांका) : सोमवार को जम्मू - कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा करीब एक दशक के बाद पैतृक गांव भलुआ आएंगे। उपराज्यपाल के आने से क्षेत्रवासियों के अधूरे सपने साकार होने की उम्मीद है। इससे पहले जब मनोज सिन्हा रेल राज्य मंत्री बने तो भलुआ गांव में मिठाईयां बांटी गई। ग्रामीणों को विश्वास हुआ कि अब सुलतानगंज - बांका रेलखंड भाया शंभुगंज पर तीव्र गति से काम होगा।क्षेत्रवासियों के कानों में जल्द ही रेल की सीटिया गूंजेगी , लेकिन अरमान पूरा नहीं हुआ ।क्षेत्रवासियों को उम्मीद है कि रेलखंड की समस्या जरूर हल करेंगे। इसके अलावा पौकरी गांव के समीप बदुआ नदी में चेक डैम निर्माण , जिलानी सड़क को पीडब्ल्यूडी में परिणत करने , किसानों के लिए कोल्ड स्टोरेज निर्माण कराने इत्यादि अन्य समस्याओं को समाधान की उम्मीदें जग चुकी है। ग्रामीणों ने बताया कि शंभुगंज में रेल परियोजना , चैक डैम , कोल्ड स्टोरेज और सड़क मूलभुत समस्याएं हैं। जिसका समाधान आवश्यक है। उपराज्यपाल के आगमन की तैयारी प्रशासनिक स्तर पर भी जोर - शोर से चल रही है। जिलानी सड़क पर जगह - जगह अनावश्यक दर्जनों ब्रेकर को तोड़कर समतल बनाने का काम किया गया। सुरक्षा व्यवस्था का भी पुख्ता इंतजाम किया गया है।छत्रहार के बदुआ नदी से बांका जिले में जगहों पर जगह - जगह चेक पोस्ट बनाया गया है।जहां दंडाधिकारी के साथ पुलिस  बलों की तैनाती रहेगी। सुबह नौ बजे से ही जिलानी सड़क पर जरूरी वाहनों को छोड़ बांकि सभी वाहनों पर पाबंदी लगा दी गई है। यहां तक कि भलुआ सड़क में दो पहिए वाहनों पर भी सख्त पहरा रहेगा। गांव प्रवेश करने के पहले पार्किंग की व्यवस्था है।जिसमें आगन्तुक अपनी वाहन खड़ी कर सकेंगे। सुबह 10 बजे से करीब तीन घंटे तक गांव में स्वजनों , शुभचिंतकों और ग्रामीणों से मिलने के बाद उपराज्यपाल खेसर के रास्ते देवघर पहुंचेंगे। फिर जम्मू - कश्मीर के लिए प्रस्थान करेंगे।थानाध्यक्ष पंकज कुमार राउत ने बताया कि उपराज्यपाल के आगमन को लेकर सुरक्षा व्यवस्था सख्त है। इसके लिए सभी पुलिस पदाधिकारियों एवं जवानों को आवश्यक - दिशा - निर्देश दी गई है।


Post a Comment

0 Comments