बांका: चांदन प्रखंड मुख्यालय के दुर्गा मंदिर परिसर में आज से 10 दिवसीय महारुद्र यज्ञ प्रारंभ हो गया है। इसके लिए सारी तैयारी को अंतिम रूप दिया जा चुका है। इस यज्ञ की तैयारी को देखते हुए आज सुबह 5:30 बजे भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी। जो पूरे बाजार का भ्रमण करते हुए चांदन नदी पुल से मंत्रोच्चार के बीच जल उठा कर यज्ञ मंडप तक आएगा। इस दौरान कई तरह की झांकियां के साथ ढोल नगाड़े और गाजे-बाजे के साथ यह झांकी निकाली जाएगी। इस कलश यात्रा में कई पंचायत के महिलाओं और बच्चियों के भाग लेने की उम्मीद है। इस यज्ञ स्थल पर अब बाहर से दुकान के अलावे बच्चों के मनोरंजन के कई साधन लगाए जा रहे हैं। इसमें झूला, सर्कस, सहित अन्य तरह के मनोरंजन की व्यवस्था भी की जा रही है। जो समिति द्वारा निर्धारित जगहों पर लगाया जा रहा है। पूजा समिति के अध्यक्ष विक्रम कुमार दुबे और सचिव अशोक शर्मा,नीरज सिंहा का कहना है कि एक का 51 मूर्तियों के साथ यज्ञ मंडप की शोभा काफी बढ़ गई है। यहां आने वाले हर लोगों को हर तरह की सुविधा उपलब्ध रहेगी। यज्ञ शुरू होने के पूर्व मुखिया अनिल मंडल के पहल पर सभी चापानल को चुस्त-दुरुस्त कर दिया गया है। साफ-सफाई कर दी गई है। जिससे किसी भी ओर से आने वाले लोगों को कोई परेशानी नहीं होगी। रोजाना प्रवचन काफी लोग आनंद ले सकेंगे।


0 Comments
आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...