केंद्र सरकार के खिलाफ महागठबंधन ने एक दिवसीय धरना दिया

पंकज सिंह की रिपोर्ट
संग्रामपुर (मुंगेर ):प्रदेश नेतृत्व के आदेशानुसार
गुरुवार को भाजपा सरकार के 9 वर्षों के शासन काल में देश और देशवासियों की हुई तबाही एवं बर्बादी के खिलाफ महागठबंधन के आह्वान पर पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा प्रखंड कार्यालय के बाहर एक दिवसीय धरना का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता राजद के वरिष्ठ नेता विनय कुमार सिंह ने की एवं संचालन जदयू प्रखंड अध्यक्ष कमल नयन सिंह द्वारा सिंह किया गया। धरना के दौरान जदयू जिला उपाध्यक्ष ठाकुर अनुरंजन सिंह, राजद जिला महासचिव सुनील कुमार सिंह, राजद जिला सचिव धर्मेंद्र प्रसाद सिंह, जदयू सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव मुकेश कुमार सिंह, राजद प्रखंड अध्यक्ष मुकेश दास, राजद प्रवक्ता अरुण कुमार यादव, जदयू नेता मंजेश कुमार सिंह, निलेश कुमार, प्रवीण कुमार आदि ने अपने संबोधन में केन्द्र सरकार के नीतियों की जमकर आलोचना करते हुए वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा से देश को मुक्ति दिलाने का आह्वान किया। धरना में राजद के नगर पंचायत अध्यक्ष नन्द किशोर यादव, संजय मंडल ,प्रवीण कुमार प्रणय, त्रिलोचन ठाकुर ,नवीन कुमार सिंह ,अमरजीत मंडल, सुजीत यादव, विजय कुमार, कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष किशोर किंकर, धर्मेंद्र कुमार ,राजद प्रखंड अध्यक्ष मुकेश दास, सचिदा मंडल, संजीत कुमार, सीपीआई के बिन्देश्वरी प्रसाद यादव एवं दयाराम मंडल आदि के अलावे दर्जनों की संख्या में महागठबंधन कार्यकर्ता मौजूद थे।


Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post