चांदन के युवक की देवघर सड़क दुर्घटना में मौत

बांका:चांदन प्रखंड अंतर्गत आनंदपुर ओपी थाना क्षेत्र के बगरा गांव के एक छात्र की दर्दनाक मौत देवघर में सड़क दुर्घटना में हो गई। शव गांव पहुंचते ही परिजनों के बीच कोहराम मच गया। सभी परिजन का रो रो कर बुरा हाल हो रहा हो रहा है। मृतक छात्र देवघर में रहकर प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी करता था।युवक की पहचान बगरा ग्राम निवासी गांव 22 बर्षीय  डब्ल्यू कुमार यादव के रूप हई है।बताया जाता है कि डब्लू कुमार यादव देवघर में ही रहकर पढ़ाई करता था। रविवार की देर संध्या देवघर जाने के क्रम में रास्ते में अज्ञात वाहन के चपेट में आने से उनकी मौत हो गई। जानकारी मिलते ही देवघर पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। सोमवार देर रात्रि शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया।  मृतक डब्लू कुमार यादव दो भाइयों में सबसे छोटा था।और काफी मिलनसार स्वभाव का था। उनके पिताजी की मृत्यु तीन माह पूर्व हो चुकी थी। मृतक युवक के बड़े भाई बबलू कुमार यादव,मां, सहित स्वजनों का रो रो कर बुरा हाल है।

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post