बांका:चांदन प्रखंड के कांवरिया पथ पर जहां कांवरिया की भीड़ बढ़ती जा रही है। वही कांवरिया का सामान गायब करने वाला गिरोह भी सक्रिय हो गया है। ऐसी गिरोह के दो सदस्य को चोरी के दो मोबाइल के साथ गोड़ियारी अस्थाई थानाध्यक्ष रविंद्र कुमार द्वारा कांवरिया वेश में गिरफ्तार कर बांका जेल भेज दिया गया है। दर्ज प्राथमिकी में रविंद्र कुमार ने लिखा है कि उनकी ड्यूटी अस्थाई थाना कांवरिया पथ के गोड़ियारी में है। 10 जुलाई को गोरखपुर उत्तरप्रदेश निवासी दयानंद पासवान की मोबाइल
इनारावरण और हड़खार धर्मशाला के बीच चोरी हो गयी। जिसकी रिपोर्ट थाने में दर्ज कराने के बाद वे उसकी खोज के लिए कांवरिया पथ पर निकले कुछ ही दूरी पर दोनों युवक पुलिस को देख कर छिपने लगे। संदेह होने पर पुलिस द्वारा दोनों को पकड़ कर अस्थाई थाना लाया गया। जहां एक युवक के पास से एक मोबाइल जबकि दूसरे के पास से चार्जर लगा मोबाइल बरामद किया गया। दोनों मोबाइल के संबंध में कुछ भी सही नही बताया गया। जबकि एक मोबाइल रास्ते में गिरा हुआ जबकि दूसरे ने एक मोबाइल चोरी करने की बात को स्वीकार किया। गिरफ्तार दोनों युवक फुलवारीशरीफ पटना निवासी साहिल कुमार और मनीष कुमार बताया जाता है। दोनों को बांका जेल भेज दिया गया है।

0 Comments
आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...