आठ देशों की यात्रा पर निकला गुजरात के सूरत का गुफरान साइकिल से बांका पहुंचा

बांका: भारत की एकता, धर्मनिरपेक्षता, अखंडता और भाईचारे के प्रचार प्रसार के लिए दूसरे देशों तक अपने देश का  राष्ट्रीय ध्वज को लेकर गुजरात निवासी मोहम्मद गुफरान अंसारी आठ देशों की यात्रा पर अपनी साइकिल से निकलकर शुक्रवार को बिहार के बांका जिले के चांदन मुख्यालय पहुंचे हैं। यहां से यह अपनी साइकिल से झारखंड सीमा में प्रवेश करेंगे। गुजरात से साइकिल लेकर निकलने के बाद इन्होंने आजतक 24 राज्य का भ्रमण किया है । जबकि उन्हें आठ देश के 25000 किलोमीटर तक की यात्रा करनी है। इनके लक्ष्य की कोई समय सीमा नहीं है। कटोरिया चांदन पक्की सड़क पर चांदन स्टेट बैंक के सामने चंपारण नीति प्रतिनिधि से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि उनके साइकिल पर उनकी सारी आवश्यकता की चीजें है। जबकि उनके साइकिल पर ही भारत की आन बान शान तिरंगा लहरा रहा है। इसी तिरंगे के साथ गुजरात से चलकर  यहां तक पहुंचे हैं। और इसी प्रकार चलते हुए आठ देश में प्रवेश कर अपने 25000 किलोमीटर साउदी अरब तक के लक्ष्य को इसी साइकिल से झंडे के साथ भ्रमण कर वापस आएंगे। मोहम्मद गुफरान अंसारी ने बताया कि आज पूरा देश विश्व भारत को सबसे ऊपर मानता है। क्योंकि यहां का भाईचारा और धर्मनिरपेक्ष ऐसी शक्ति है सभी को अपनी और आकर्षित करता है। इसी उद्देश्य को अन्य देशों में पहुंचाने के लिए अपनी यात्रा पर निकले हैं। और उन्हें हर जगह लोगो का सहयोग मिल रहा है। शनिवार को उनका साइकिल झारखंड की सीमा में प्रवेश करेगा ।जो 25 वां राज्य होगा। वहां से आगे चलकर सऊदी अरब तक कि अंतिम यात्रा पर पहुंच जाएंगे।

सूरत निवासी गुफरान ने कहा कि बिना परेशानी किसी काम में सफ़लता नही मिलती है।लेकिन इस यात्रा में उन्हें कोई परेशानी नही है। औऱ वे अपने लक्ष्य को पूरा कर तिरंगे को औऱ ऊंचा कर भारत को विश्वगुरु बनने में अन्य देशों से भी भारत के तर्ज कर चलने की अपील करेंगे।


Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post