9 सूत्री मांगों को लेकर वार्ड सदस्यों का धरना प्रदर्शन

संग्रामपुर (मुंगेर) 9 सूत्री मांगों को लेकर बिहार प्रदेश पंचायत वार्ड सदस्य संघ के आह्वान पर प्रखंड सह अंचल कार्यालय के समीप एकदिवसीय धरना प्रदर्शन किया , जो कि शांतिपूर्ण रहा | जिसकी अध्यक्षता वार्ड सदस्य संघ के जिला अध्यक्ष प्रेम रजक ने किया | जिला अध्यक्ष ने अपने संबोधन में कहा कि बिहार सरकार वार्ड सदस्य के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है, मौजूदा समय में ग्राम पंचायत मैं विकास के जो भी कार्य हो रहे हैं वह सभी कार्य मुखिया और पंचायत समिति को ही दिया जा रहा है वार्ड सदस्यों को विकास कार्य करने एवं किसी भी प्रकार का फंड देने से वंचित कर रखा है , वार्ड सदस्यों को सिर्फ₹500 रुपया मानदेय देखकर घर बैठने को मजबूर कर रखा है | पंचायत के विकास में वार्ड सदस्यों की भूमिका सरकार खत्म कर दी है ,  जो वार्ड सदस्यों के प्रति सरकार के सौतेले व्यवहार को साफ-साफ दर्शाती है | उन्होंने कहा हमारी मांग है कि 2017 में वार्ड सदस्यों को जो अधिकार दिया गया था वह पुनर लौटाया जाए और सात निश्चय दो के तहत आने वाला कार्य में वार्ड की भी भागीदारी सुनिश्चित किया जाए जल जीवन हरियाली, हर गली पक्की सहित पंचायत के विकास में जो छोटे-छोटे काम है वह वार्ड के माध्यम से करवाया जाए | अगर सरकार हमारी 9 सूत्री मांगों पर अमल नहीं करती है तो हमारा यह धारणा चरणबद्ध तरीके से निरंतर चलता रहेगा |
               धरना प्रदर्शन समापन के पश्चात वार्ड सदस्यों ने अपने 9 सूत्री मांगों का ज्ञापन प्रखंड विकास पदाधिकारी को सोपा |इस धरना प्रदर्शन में प्रखंड वार्ड संघ के अध्यक्ष गोपाल पासवान , जयप्रकाश सिंह, पवन कुमार पासवान , राजीव कुमार सिंह , सुजीत कुमार , संतोष कुमार , अमरजीत कुमार , राहुल कुमार , चंदन कुमार , उप मुखिया सदानंद यादव एवं काफी संख्या में वार्ड सदस्य उपस्थित थे |


Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post