बांका:चांदन प्रखंड मुख्यालय में इन दिनों चोरों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है।शनिवार की देर रात एक सीआईएसएफ जवान के अर्धनिर्मित मकान का ताला तोड़ कर एक समरसेबुल के साथ अन्य करीब 40 हजार का सामान चोरी कर लिया। जानकारी के अनुसार वार्ड सात के निवासी हरिओम झा जो वर्तमान में दुर्गापुर में कार्यरत है।उसी का एक नवनिर्मित आवास पांडेडीह में था। जिसमे काम अभी चल ही रहा था। उसी मकान का ताला तोड़ कर नया समरसेबुल औऱ कटर सहित कई सामान चोरी कर लिया गया। उसके भी समरसेबुल की मरम्मत 13 सितंबर को वार्ड 10 निवासी अकबर अंसारी से कराया गया है। इसलिए चोरी की संभावना उसी पर किया जा रहा है। इससे पूर्व भी पारडीह स्कूल और प्रभाकर चौधरी का समरसेबुल भी एक ही दिन 16 सितंबर की रात चोरी हो गयी थी। उस आवेदन में भी 12 सितंबर को उसी अकबर अंसारी से मशीन मरम्मत करने की बात कही गयी थी। जिसपर थानाध्यक्ष ने अकबर अंसारी को संदेही आरोपी बना कर मामला दर्ज किया था। औऱ आरोपी के घर छापामारी भी किया गया था।लेकिन कुछ भी बरामद नही हो सका। ज्ञात होगी प्रखंड में लगातार हो रही चोरी की घटना ने आम जनजीवन को परेशान कर रखा है। कुछ वार्ड में ग्रामीणों के सहयोग से पहरा भी शुरू किया गया था। लेकिन लगातार बारिश ने उसे भी बाधित कर दिया। जिससे चोर एक बार फिर से सक्रिय हो गए हैं। वहीं थाना अध्यक्ष नसीम खान का कहना है कि पुलिस हर घर में पहरा नहीं दे सकती है। इसलिए ग्रामीणों को खुद कुछ व्यवस्था करनी होगी। तभी चोरी पर लगाम लगाया जा सकेगा। पहरा देने वालों को पुलिस हर संभव मदद करेगी।
